मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध, बोले अमित शाह- राष्ट्र विरोधी कोई भी काम बर्दाश्त नहीं

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (एमएलजेके-एमए) को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत परपर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की.

केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) पर बैन लगा दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स (Twitter) पर ट्वीट कर बताया कि देश विरोधी गतिविधियों के कारण इस संगठन पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत बैन लगाया गया है. अपने ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) और इसके सदस्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं.

राष्ट्र-विरोधी काम बर्दास्त नहीं- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं. आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का  स्पष्ट संदेश है कि हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून के पूर्ण प्रकोप का सामना करना पड़ेगा.

आम लोगों को उकसाता है संगठन- शाह
अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) को यूएपीए के तहत एक गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया था.  इस संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं, यह संगठन आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाता है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: ‘मोदी गारंटी से बढ़ा है लोगों का विश्वास…’, पीएम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >