Bank Holiday: 25, 27 और 28 अगस्त इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, ग्राहक जल्द निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday: यदि आपको इस सप्ताह बैंक जाकर कोई काम करवाना है तो जान लीजिए कि देश के कई राज्यों में इस सप्ताह के अलग-अलग दिन अवकाश रहने वाला है. ऐसे में बैंक जाने से पहले जान लीजिए कि किस-किस दिन और किन राज्यों के बैंकों में इस सप्ताह छुट्टी रहने वाली है, ताकि आपको असुविधा का सामना न करना पड़े.

Bank Holiday: देशभर में बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय नियमों के अनुसार होती हैं. हालांकि, हर राज्य में स्थानीय त्योहारों और मौकों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों में फर्क देखने को मिलता है. आमतौर पर सोमवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार आज (सोमवार) के दिन असम में बैंक बंद रहेंगे. यह अवकाश श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर घोषित किया गया है. हालांकि बाकी राज्यों में इस दिन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी. 

श्रीमंत शंकरदेव कौन थे?

श्रीमंत शंकरदेव असम के महान संत और सामाजिक सुधारक माने जाते हैं. वे एक कवि, नाटककार, संगीतकार, और कलाकार भी थे. तिरोभाव तिथि उनके निधन के बाद उनकी याद में मनाई जाती है. आज के दिन असम में बैंकों में छुट्टी रहती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस अवसर को Negotiable Instruments Act के अंतर्गत छुट्टी की सूची में शामिल किया है.

इस हफ्ते किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे?

  •  25 अगस्त 2025 को असम में श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  •  27 अगस्त 2025 को गुजरात के अहमदाबाद, महाराष्ट्र के बेलापुर, मुंबई और नागपुर, कर्नाटक, ओडिशा, चेन्नई, हैदराबाद, गोवा, और आंध्र प्रदेश में बैंक गणेश चतुर्थी, वरसिद्धि विनायक व्रत, गणेश पूजा और विनायक चतुर्थी के लिए बैंक बंद रहेंगे.
  •  28 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और नुआखाई के त्योहार के चलते भुवनेश्वर और पणजी (गोवा) में बैंक बंद रहेंगे.
  •  31 अगस्त 2025 को रविवार होने के कारण देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े: PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का आज से दो दिवसीय गुजरात दौरा, 5 हजार करोड़ से ज्यादा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

यह भी पढ़े: CM Rekha Gupta Attack: सीएम रेखा गुप्ता हमले मामले में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने राजकोट से आरोपी को दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >