Balasore Train Accident: आज टीवी डिबेट से दूर रहेगी कांग्रेस, रेल हादसे पर केंद्र सरकार को घेरा

कांग्रेस ने कहा कि इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई सवाल बनते हैं, लेकिन फिलहाल पहली प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य की है. पार्टी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने दो वरिष्ठ नेताओं अधीर रंजन चौधरी और ए चेल्ला कुमार को घटनास्थल पर भेजा है.

Odisha Train Tragedy: कांग्रेस ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे पर दुख जताया. रेल हादसे को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है कि आज शाम किसी भी टीवी बहस में शामिल नहीं होंगे. पार्टी ने हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई सवाल पूछे और कहा कि इस दुर्घटना से यह बात उजागर हुई है कि रेलवे में सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

पीएम और रेल मंत्री से सवाल बनते हैं, लेकिन पहले राहत और बचाव कार्य जरूरी : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई सवाल बनते हैं, लेकिन फिलहाल पहली प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य की है. पार्टी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने दो वरिष्ठ नेताओं अधीर रंजन चौधरी और ए चेल्ला कुमार को घटनास्थल पर भेजा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के सभी नेताओं को निर्देश दिया है कि वह अपने स्तर पर हर संभव मदद करें.

खरगे ने रेल हादसे को लेकर किया ट्वीट

मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ओडिशा में हुई भयावह रेल दुर्घटना एक राष्ट्रीय त्रासदी से कम नहीं है. मैंने समूचे कांग्रेस पार्टी संगठन को इस मौके पर निर्देशित किया है कि इस आपदा में पीड़ितों की यथासंभव मदद की जाये।विभिन्न राज्यों के कांग्रेस नेता घटना स्थल पर पहुंच गए हैं या शीघ्र बालासोर पहुंच जाएंगे. इस आपदा की घड़ी में मैं उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिनके परिजनों ने अपनी जान गंवाई। हमारे पास प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से पूछने लायक कई सवाल हैं, जिसके लिए प्रतीक्षा की जा सकती है. फिलहाल तात्कालिक जरूरत राहत और बचाव की है.

Also Read: ओडिशा रेल हादसा LIVE: घायलों को देख नम हुई पीएम मोदी की आंखे, कहा- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

कांग्रेस पार्टी ने अधीर रंजन चौधरी और ए चेल्ला कुमार को घटना स्थल पर भेजा

इससे पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा था , कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी ने लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी के उड़ीसा प्रभारी ए चेल्ला कुमार को तत्काल घटनास्थल पर भेजा है. दोनों नेता हालात का जायजा लेंगे और और कांग्रेस एवं उसके अग्रिम संगठनों की ओर से किये जा रहे राहत संबंधी प्रयासों की निगरानी करेंगे.

बालासोर रेल हादसे में अबतक 261 लोगों की गयी जान

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई. इस हादसे में करीब 1,000 यात्री घायल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >