Udaipur Murder : राजस्थान में बजरंग दल के कार्यकर्ता को किसने मारी सिर में गोली? वीडियो आया सामने

Bajrang Dal worker shot in Rajasthan: हत्या के पीछे कुछ संपत्ति का मामला है. अभी तक, हमें इस घटना के पीछे कोई सांप्रदायिक एंगल नजर नहीं आ रहा है. जानें बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या को लेकर पुलिस ने क्या कहा

Bajrang Dal worker shot in Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां सोमवार शाम कुछ अज्ञात बदमाशों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम राजू राजेंद्र परमार बताया जा रहा है जिसकी उम्र 38 वर्ष है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परमार एक संपत्ति डीलर और बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक थे. घटना अंबामाता थाना क्षेत्र में रात करीब आठ बजे की बतायी जा रही है.

इस हत्याकांड का वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता राजू राजेंद्र परमार को एक बार में बुलाया गया और सिर में नजदीक से गोली मार दी गयी. आनन-फानन में उसे एमबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके बाद एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा जिसमें दो युवक भागते नजर आ रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने ही परमार को गोली मारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परमार को नजदीक से सिर में गोली मारी गयी थी. पास से बारात गुजर रही थी इसलिए लोग गोलियों की आवाज नहीं सुन सके. कुछ देर बाद लोगों ने परमार को सड़क पर पड़े हुए पाया.

पुलिस ने क्या कहा

अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. हालांकि, पुलिस सूत्रों का दावा है कि संपत्ति से जुड़े मामले में इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. इसके पीछे उदयपुर सेंट्रल जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ का हाथ हो सकता है. परमार का कलिवास गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दिलीप नाथ से विवाद चल रहा था.

Also Read: OPS पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा के सीएम खट्टर को दिया ये जवाब

मामले को लेकर उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या के पीछे कुछ संपत्ति का मामला है. अभी तक, हमें इस घटना के पीछे कोई सांप्रदायिक एंगल नजर नहीं आ रहा है.


अपराध नियंत्रण बैठक

इधर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को राजधानी जयपुर में कानून व्यवस्था को लेकर अपने आवास पर अपराध नियंत्रण बैठक की अध्यक्षता की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >