Bangladesh News: चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज, VHP नेता ने कहा- जिहादियों के दबाव में काम कर रही है कोर्ट

Bangladesh News: बांग्लादेश की अदालत ने हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज कर दिया है. इसपर वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अलगाववादियों का स्वर्ग बन गया है. ऐसा लगता है कि उनकी निचली न्यायपालिका जिहादियों के दबाव में काम कर रही है.

Bangladesh News: बांग्लादेश की एक अदालत ने हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जमानत देने से इनकार कर दिया है. इसे कोलकाता स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ ने दुखद करार दिया. राधारमण दास ने कहा कि यह दुखद है कि उनकी जमानत याचिका को अस्वीकार कर दिया गया. हमें उम्मीद थी कि नव वर्ष में उन्हें रिहा कर दिया जाएगा. बांग्लादेश के कोर्ट ने देशद्रोह के एक मामले में इस्कॉन के पूर्व संत चिन्मय कृष्ण दास को आज यानी गुरुवार को जमानत देने से इनकार कर दिया. बांग्लादेश की कोर्ट के इस फैसले पर भारत में भी कई और लोगों ने दुख जाहिर किया है.

VHP नेता ने कहा- जिहादियों के दबाव में काम कर रही है कोर्ट

बांग्लादेश की अदालत की ओर से इस्कॉन नेता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज किए जाने पर वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा है कि “बांग्लादेश अलगाववादियों का स्वर्ग बन गया है. ऐसा लगता है कि उनकी निचली न्यायपालिका जिहादियों के दबाव में काम कर रही है. जो एक विकृत, जिहादी, हिंदू विरोधी और बांग्लादेश विरोधी मानसिकता का प्रतीक है. बांग्लादेश के युवाओं ने इस्लाम की छवि को नष्ट कर दिया है.”

यह न्याय का मजाक है- पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी

बांग्लादेश की अदालत की ओर से इस्कॉन नेता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज किए जाने पर बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी ने कहा है कि यह न्याय का मजाक है. उनके खिलाफ आरोपों के लिए कोई सबूत नहीं दिया गया है. यह राष्ट्रीय न्याय और मानवीय पहलुओं के सिद्धांत के खिलाफ है. बांग्लादेश शासन अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के बारे में बात भी नहीं कर रहा है. पहली जमानत सुनवाई के दौरान चिन्मय कृष्ण दास को वकील तक नहीं मिला. दुनिया के इसपर ध्यान ध्यान देना चाहिए कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ क्या हो रहा है”.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चटगांव मेट्रोपॉलिटन सेशंस जज, मोहम्मद सैफुल इस्लाम ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के हिंदू संत की जमानत याचिका खारिज कर दी. इस मामले में चिन्मय कृष्ण दास की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के 11 वकीलों की एक टीम सुबह करीब ने जिरह किया था. बता दें, चिन्मय दास बीते 40 दिनों से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं. उनका स्वास्थ्य भी खराब है. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा. बता दें, चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था.

Also Read:  बांग्लादेश की जेल से बाहर नहीं आएंगे हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास, जानिए क्यों?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >