Badrinath Temple Donation Theft: पुलिस के मुताबिक, SIT ने 25 और 29 जून के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से एनालिसिस किया है. फुटेज में कुछ नए संदिग्ध नजर आए हैं, जिनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी. इसके अलावा, जांच टीम ने 29 जून और 2 जुलाई के फुटेज का बैकअप भी पूरी तरह रिकवर कर लिया है, जिसे खंगाला जा रहा है. इससे पहले 22 और 25 जून के फुटेज की जांच की जा चुकी है.
डिजिटल एविडेंस जब्त, मंदिर सीईओ से भी पूछताछ
मामले में सबूत जुटाने के लिए बुधवार को SIT ने मंदिर परिसर से अहम डिजिटल एविडेंस और सर्विलांस रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया था. एसआईटी अधिकारी महादेव उनियाल ने बताया कि मंदिर के चढ़ावे और दान के प्रबंधन में हुई गड़बड़ियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. एसआईटी ने सुरक्षा और निगरानी में हुई चूक को लेकर मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सोहान सिंह रांगड़ और उनके निजी सहायक (PA) अतुल डिमरी से भी कड़ी पूछताछ की है. जांचकर्ता मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में डटे हुए हैं और रोज के दान प्रबंधन के ऑपरेशनल लॉग्स खंगाल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: देवघर बाबा मंदिर : श्रावणी मेले में नहीं चलेगा VIP कल्चर, रविवार-सोमवार को शीघ्रदर्शनम भी बंद
