Baba Siddique Murder : बाबा सिद्दीकी की मौत हुई या नहीं, कंफर्म करने अस्पताल पहुंचा था शूटर

Baba Siddique Murder : बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कई तरह की खबरें आ रहीं हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपी शूटर शिवकुमार ने एक बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया है कि हत्याकांड के बाद वह अस्पताल गया था.

Baba Siddique Murder : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. हत्या में शामिल शूटर शिवकुमार ने बड़ा खुलासा किया है. उसने कहा है कि हत्याकांड के बाद वह अस्पताल गया था. वह यह पता लगाना चाहता था कि सिद्दीकी की मौत हुई या नहीं. हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हत्याकांड में शामिल शूटर शिवकुमार गौतम अभी मुंबई पुलिस की हिरासत में है. उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि हत्या के बाद वह वहां से चला गया. इसके बाद अपना शर्ट बदला और दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा. यहां उसे कोई जानकारी नहीं मिली, तो उसने ऑटो लिया. सीधा लीलावती अस्पताल पहुंचा. वहां आरोपी को ताजा अपडेट मिल सका.

Read Also : Baba Siddique Murder Case: क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अबतक 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी

ट्रेन से गांव निकल गया था बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी

शूटर शिवकुमार गौतम ने पुलिस को बहुत कुछ बताया है. जैसे उसने किस प्रकार घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक खाली कार के अंदर हथियार रखा था. यह एक बैग में रखा गया था. अस्पताल से बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर जैसे ही मिली वह कुर्ला चला गया. इसके बाद ठाणे गया. वहां से वह पुणे चला गया. फिर उत्तर प्रदेश की ट्रेन पकड़कर गांव पहुंचा. रास्ते में उसने अपना फोन तोड़ा. साथ ही नया फोन भी खरीदा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >