Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, चौथे आरोपी की हुई पहचान

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. एनसीपी नेता के मर्डर से राजनेताओं से लेकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है.

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में अबतक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि तीसरे आरोपी की पहचान शिवा गौतम के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है. इधर मुंबई पुलिस ने चौथे आरोपी की भी पहचान कर ली है. पुलिस ने चौथे के नाम का भी खुलासा कर दिया है. चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है. तीसरे और चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है.

हर पहलू से जांच कर रही मुंबई पुलिस

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर DCP क्राइम ब्रांच दत्ता नलवाडे ने कहा, शनिवार रात 9:30 बजे के बीच बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोलीबारी की घटना हुई. क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. तुरंत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. हर पहलू से जांच की जा रही है. आरोपी के पास से दो पिस्तौल और 28 राउंड बरामद किए गए हैं, 21 तारीख तक उनकी कस्टडी मिली है. बाबा सिद्दीकी जब अपने बेटे के ऑफिस से बाहर निकले और वे कहीं जा रहे थे तभी फायरिंग की गई. तीन हमलावर थे. उनके(बाबा सिद्दीकी) पास नन कैटेगरीज सुरक्षा थी. तीन लोग उनके सुरक्षा के लिए दिए गए थे. दो आरोपी पकड़े गए हैं और एक फरार है, उसकी तलाश जारी है. डीसीपी क्राइम ब्रांच ने कहा, हम सभी आरोपियों के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं और हम उनके मूल स्थानों की स्थानीय पुलिस से भी संपर्क में हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि उनका कोई पुराना पुलिस रिकॉर्ड तो नहीं है. हम इन सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जैसे कि आरोपी मुंबई कब आए, उन्हें कहां रखा गया और उन्हें किसने शरण दी या उन्हें किसने वित्तपोषित किया.

शनिवार को हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक पुत्र जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अबतक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. तीसरे आरोपी की पहचान शिवा गौतम के रूप में हुई है. जबकि अब चौथे आरोपी का नाम भी सामने आ चुका है.

सीएम एकनाथ शिंदे ने फांसी की मांग की

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा, दोषियों के लिए फांसी की मांग की जाएगी. सीएम शिंदे ने कहा, हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी.

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरा विपक्ष महाराष्ट्र सरकार को टारगेट में ले लिया है. शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद पवार गुट सहित कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिंदे और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफा मांगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >