Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में एक और आरोपी पकड़ाया, अबतक 11 की गिरफ्तारी

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी अमित हिसामसिंह कुमार को गिरफ्तार किया.

Baba Siddique Murder Case: बहुचर्चित हत्याकांड की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 29 साल के आरोपी अमित, जो की नाथवान पट्टी, कैथल, हरियाणा का निवासी है, को गिरफ्तार किया. इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दो कथित शूटर हरियाणा निवासी गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज कश्यप शामिल हैं. तीसरा शूटर शिवकुमार गौतम हत्या की साजिश में शामिल कुछ अन्य लोगों के साथ फरार है.

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई थी हत्या

पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को रात करीब 9:30 बजे बांद्रा के निर्मल नगर इलाके में गोली मार दी गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. कुछ समय बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी.

Also Read: जमशेदपुर में सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी, बाबा सिद्दीकी को भी दी थी धमकी

सिद्दीकी के शूटरों ने रायगढ़ जिले में झरने के पास गोलीबारी का अभ्यास किया: पुलिस

मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल तीन हमलावरों ने हत्या को अंजाम देने से पहले रायगढ़ जिले में एक झरने के पास गोलीबारी का अभ्यास किया था. पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार हमलावर धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह और फरार चल रहे शिवकुमार गौतम ने सितंबर में मुंबई के बाहरी इलाके करजत तहसील के अंतर्गत पलासधारी में एक झरने के पास गोलीबारी का अभ्यास किया था. उन्होंने बताया कि निशानेबाजों ने झरने के पास सुनसान जगह देखकर गोलीबारी का अभ्यास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >