Avasaneshwar Temple : बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में हादसा, बिजली का तार टूटकर गिरा, मची भगदड़, दो की मौत

Avasaneshwar Temple : बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटा जिसके बाद भगदड़ मच गई. दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. हादसे से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

Avasaneshwar Temple : यूपी के बाराबंकी स्थित अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार गिरने से भगदड़ मच गई. इसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सावन सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया. करंट की चपेट में आने से भगदड़ मच गई. मृतकों में लोनीकटरा क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ. उस वक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर में एकत्रित थे. बताया जा रहा है कि ठीक इसी वक्त एक बंदर बिजली के तार पर कूद गया, जिससे तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया. तार में करंट होने के कारण शेड में करंट फैल गया.

यह भी पढ़ें : Haridwar Stampede : लोग एक-दूसरे पर कूदने लगे, कुछ तो दीवार के पार भी छलांग लगाने लगे

लगभग 19 लोगों को करंट लगा : जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी

बाराबंकी के जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सावन महीने के सोमवार को श्रद्धालु अवसानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए थे. इस दौरान बिजली का तार टूटकर शेड पर गिर गया, जिससे लगभग 19 लोगों को करंट लगा. घायल लोगों को हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. दो लोग गंभीर स्थिति में हैं और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यहां कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

बाराबंकी बिजली हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. उन्होंने मृतकों के परिवारों को संवेदना व्यक्त की. सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने घायल लोगों के उचित उपचार का भी आदेश दिया है. यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने दी है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >