कोविड 19 के चलते आईपीएल अनुबंध को छोड़ सकते हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने लुभावने आईपीएल अनुबंध छोड़ सकते हैं. स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

कोविड 19 के प्रकोप के चलते आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने लुभावने आईपीएल अनुबंध छोड़ सकते हैं. स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है. हालांकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आधिकारिक तौर पर कोई निर्देश नहीं दिया है.

इसके मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल टीमों के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और उन्हें खुद तय करना है कि इस साल आईपीएल खेलना है या नहीं. उन्होंने कहा ,‘‘ हम केवल सलाह दे सकते हैं.

हमें पता है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आईपीएल के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और जल्दी ही वह समय आयेगा जब खिलाड़ी हमसे राय मांगेंगे.” उम्मीद है कि अनिश्चितता की इस स्थिति में खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ फैसला ले सकेंगे.” द आस्ट्रेलियन अखबार ने लिखा है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस पर विचार कर रहा है कि उसके खिलाड़ियों को आईपीएल या ब्रिटेन में द हंड्रेड सीरिज में भाग लेने की अनुमति दे या नहीं.

बता दें कि आईपीएल में 17 आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के करार हैं. पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 32 लाख डालर में खरीदा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >