Assembly By Election 2025 Dates: 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव, बिहार के साथ आएंगे नतीजे

Assembly By Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के साथ-साथ 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तारीखों की भी घोषणा चुनाव आयोग की ओर से सोमवार को कर दी गई.

Assembly By Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे. इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

बिहार के साथ उपचुनाव का आयेगा रिजल्ट

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ उपचुनाव के परिणाम भी आएंगे. यानी नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल

अधिसूचना जारी होने की तिथि – 13 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि – 20 अक्टूबर
नामांकन की जांच की तिथि – 22 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि – 24 अक्टूबर
मतगणना की तिथि – 11 नवंबर
मतगणना की तिथि – 14 नवंबर
चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति – 16 नवंबर

किन-किन सीटों पर होंगे उपचुनाव

जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट- उमर अक्दुल्ला के इस्तीफा देने से सीट खाली हुई थी.
जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट- देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई थी सीट.
राजस्थान की अंता सीट- कंवरलाल को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद सीट खाली हुई थी.
झारखंड की घाटशिला सीट – रामदास सोरेन के निधन के कारण सीट खाली हुई.
पंजाब की तरनतारन सीट – यह सीट कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण खाली हुई.
तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट – मगंती गोपीनाथ के निधन से सीट खाली हुई.
मिजोरम की डंपा सीट- लालरिन्तुआंगा सैला के निधन से सीट खाली हुई.
ओडिशा की नुआपाड़ा सीट- ओडिशा की नुआपाड़ा सीट राजेंद्र ढोलकिया के निधन के कारण खाली हुई थी.

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2025 Updates: बिहार में 2 चरणों में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को मतगणना

बिहार में पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग, देखें बिहार चुनाव का पूरा कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >