Assam Next CM : असम में CM के चेहरे को लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और असम के प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर कर रहे मंथन

Assam Next CM Live : असम का अगला मुख्यमंत्री (Assam CM) कौन होगा ? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इसी बीच दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर माथापच्ची जारी है. गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष भी पार्टी अध्यक्ष नड्डा के आवास पर बैठक में मौजूद हैं. हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
10:30 PM. 8 May 21 10:30 PM. 8 May

असम में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और असम के प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर कर रहे मंथन

असम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संवेदनशील हैं. असम में मुख्यमंत्री के चेहरे के फैसले को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री और असम के प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर और संगठन मंत्री बीएल संतोष जुटे हैं. वहीं, सर्बानंद सोनेवाल को संघ के नेताओं के सहारे एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने का भरोसा है. इधर, हिमंत बिस्वा को भी मुख्यमंत्री बनाये जाने की पूरी उम्मीद है. हालांकि, इसका फैसला रविवार को होनेवाली विधायक दल की बैठक में होगा.

10:30 PM. 8 May 21 10:30 PM. 8 May

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से गुवाहाटी भेजे जायेंगे दो पर्यवेक्षक

गुवाहाटी में रविवार को बुलायी गयी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जायेगा. इसके लिए दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से दो नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर गुवाहाटी भेजा जायेगा.

10:30 PM. 8 May 21 10:30 PM. 8 May

नड्डा के आवास पर चल रही बैठक खत्म, सरमा बोले- गुवाहाटी में रविवार को विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद

दिल्ली : भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के आवास पर हो रही बैठक खत्म हो गयी है.कार्यवाहक सीएम सर्बानंद सोनोवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी हिमंत बिस्वा सरमा जेपी नड्डा के आवास से बाहर निकले. सरमा ने कहा कि ”भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को गुवाहाटी में हो सकती है.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

दोनों नेता शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच गए

दोनों नेता शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच गए, लेकिन पहले सरमा नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से मुलाकात करने नड्डा के आवास पहुंचे. बाद में शाह भी वहां पहुंचे. सरमा के जाने के बाद सोनोवाल ने भी भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

नड्डा के घर फिर पहुंचे हिमंत

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर फिर हिमंत पहुंचे हैं. यहां सोनोवाल भी मौजूद हैं.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

हिमंत बिस्व सरमा के निकल जाने के बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पहुंचे

जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बैठक के बाद हिमंत बिस्व सरमा निकल चुके हैं. हिमंत बिस्व सरमा के निकल जाने के बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल वहां पहुंचे.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

असम के नए मुख्यमंत्री को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच, राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्व सरमा ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यहां मुलाकात की.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

दिल्ली में एक अहम बैठक जारी

मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में मंथन जारी है और इसी कड़ी में दिल्ली में एक अहम बैठक जारी है, जिसमें मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म होने के आसार हैं.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

रूपम गोस्वामी ने पहले ही जानकारी दी थी

असम भाजपा के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने पहले ही जानकारी दी थी कि सोनोवाल और सरमा अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए शनिवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

सुबह ही दिल्ली पहुंचे

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा वरिष्ठ पार्टी नेताओं से मिलने सुबह ही दिल्ली पहुंचे हैं.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

2016 में क्या हुआ

यदि आपको याद हो तो 2016 में बिस्वा सरमा ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा पर भरोसा जताया था. उस वक्त भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन 2016 में जीत का परचम फहराने के बाद भाजपा ने सोनोवाल को मुख्यमंत्री के पद पर काबिज किया.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

जल्द मिलेगा असम को नया मुख्यमंत्री

दरअसल, इस बार के असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से न तो मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में सर्बानंद सोनोवाल का नाम का ऐलान किया था और न ही हिमंत बिस्वा सरमा के नाम को सामने लाया गया था. लेकिन दोनों ही नाम मुख्यमंत्री की रेस में हैं. खबरों की मानें तो एक दो दिन में असम के अगले मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी कर लेगी.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत

यहां चर्चा कर दें कि असम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

बीजेपी के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने मामले को लेकर कहा

असम बीजेपी के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने मामले को लेकर कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व दोनों नेताओं की मौजूदगी में सरकार गठन पर चर्चा कर लेना चाहता है.

2:04 PM. 8 May 21 2:04 PM. 8 May

दोनों नेता आज सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से राजधानी दिल्ली पहुंचे

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया था. दोनों नेता आज सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से राजधानी दिल्ली पहुंचे.

12:57 PM. 8 May 21 12:57 PM. 8 May

सर्बानंद सोनोवाल पहुंचे

नड्डा के आवास से हिमंत बिस्व सरमा के निकल जाने के बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पहुंचे.

12:57 PM. 8 May 21 12:57 PM. 8 May

हिमंत बिस्व सरमा निकले

दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बैठक के बाद हिमंत बिस्व सरमा निकल चुके हैं.

12:57 PM. 8 May 21 12:57 PM. 8 May

दोनों को ही आज दिल्ली बुलाया

असम को लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अब एक्टिव मोड में आ गया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा, दोनों को ही आज दिल्ली बुलाया है.

Posted BY : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Assam Next CM Live : असम का अगला मुख्यमंत्री (Assam CM) कौन होगा ? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इसी बीच दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर माथापच्ची जारी है. गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष भी पार्टी अध्यक्ष नड्डा के आवास पर बैठक में मौजूद हैं. हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >