Assam New Government: असम के भावी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात गुवाहाटी पहुंचेंगे. कल सुबह (11 मई) 11 बजे असम की नई सरकार शपथ लेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन और NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे. हमारे पार्टी के बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं सहित कई लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
शपथ लेने के कुछ देर बार होगी कैबिनेट की बैठक
भावी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- शपथ लेने के बाद, हम पहली कैबिनेट बैठक करेंगे. हमारे घोषणापत्र को लागू करना ही हमारा लक्ष्य होगा.
हिमंता बिस्वा ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लिया जाएजा
हिमंता बिस्वा सरमा ने कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान का दौरा किया.
