असम बाढ़ का कहर: 80 लोगों की मौत, 379 गांव पानी में डूबे, 1.92 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. राज्य के कई जिलों में जलभराव और नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग प्रभावित हैं और सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं.

Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) की 31 जुलाई तक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है. वहीं, पांच जिलों में 1,92,799 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

बाढ़ से मची है तबाही

  • बाढ़ से 1,92,799 लोग अब भी प्रभावित हैं.
  • 17 रेवेन्यू सर्कल और 379 गांव बाढ़ की चपेट में हैं.
  • प्रभावित जिलों में शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव शामिल हैं.
  • चराइदेव सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 77,456 लोग प्रभावित हुए हैं.
  • शिवसागर में 63,492 और जोरहाट में 34,067 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं.
  • राज्य में 15,430 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अब भी जलमग्न है.


असम बाढ़ का कहर

दो और मौतें दर्ज, शिवसागर और चराइदेव में हादसे

DRIMS रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण हुई नई मौतों में एक व्यक्ति की मौत शिवसागर जिले में हुई. जबकि एक और शख्स की मौत चराइदेव जिले में दर्ज की गई. इससे पहले 30 जुलाई तक राज्य में बाढ़ से 78 लोगों की मौत हो चुकी थी.


असम बाढ़ का कहर

फसल क्षेत्र को भी भारी नुकसान, कई लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

बाढ़ ने राज्य के कृषि क्षेत्र को भी प्रभावित किया है. DRIMS रिपोर्ट के अनुसार 15,430 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये देने के फैसले की सराहना की.

गौतम अडानी जी ने असम बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का ऑनलाइन योगदान दिया है. इससे प्रभावित परिवारों की मदद के हमारे प्रयासों को मजबूती मिलेगी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

राहत राशि के सही इस्तेमाल का भरोसा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहत कोष में मिलने वाली हर राशि का इस्तेमाल पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा. प्रभावित लोगों के पुनर्वास में लगाया जाएगा. पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ खर्च किया जाएगा.


असम बाढ़ का कहर

कार्तिक आर्यन ने दिए 1 करोड़ रुपये

बाढ़ राहत अभियान में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी योगदान दिया है. कार्तिक आर्यन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए. मुख्यमंत्री सरमा ने उनके योगदान को प्रभावित लोगों के लिए मददगार बताया.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी करेगा आर्थिक सहयोग

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. MRM के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद सईद ने बताया- संगठन की कोर टीम की बैठक में असम मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने और प्रभावित समुदायों तक राहत पहुंचाने के प्रयास तेज करने का फैसला लिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >