Assam Flood Explainer: मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति गंभीर, जानें कैसे हैं वर्तमान हालात

Assam Flood: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 लाख रुपये देने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया. गुवाहाटी के कई इलाकों और दीमा-हसाओ, गोलपारा, होजई, कामरूप और कामरूप (एम) के कुछ हिस्सों में ताजा भूस्खलन की खबर है.

Assam Flood: पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में लगातार चार दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति गंभीर नजर आ रही है. यहां बाढ़ की स्थिति गंभीर है और कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार बारिश और बाढ़ के कारण राज्य के 25 जिलों में 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी हालात कुछ अलग नहीं है, जहां भूस्खलन के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और गांवों में पानी भर गया है.

कुछ हिस्सों में ताजा भूस्खलन

गुवाहाटी के कई इलाकों और दीमा-हसाओ, गोलपारा, होजई, कामरूप और कामरूप (एम) के कुछ हिस्सों में ताजा भूस्खलन की सूचना मिली है. असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या दो बच्चों की मौत के बाद बढ़कर 46 हो गई. केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिन में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात कर राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पर चर्चा की.

अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी ने दिया दान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पांच लाख रुपये देने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया. सरमा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के लिये गुरुवार देर शाम ट्विटर पर दोनों फिल्मी हस्तियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया, बॉलीवुड अभिनेता श्री अर्जुन कपूर और निर्देशक श्री रोहित शेट्टी ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का योगदान दिया है। इसके लिये मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं.

पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

-27 साल पहले चेरापूंजी में हुई रिकॉर्ड वर्षा

-16 जून, 19951,563.3 मिमी

-15 जून, 1995930 मिमी

-17 जून, 2022972 मिमी

-15 जून, 2022811.6 मिमी

यहां समझें पूर्वोत्तर के हालात

-1,702 गांव पूर्वोत्तर के हैं गंभीर रूप से प्रभावित

-68 हजार से अधिक लोग विस्थापित, घर-बार नष्ट

-5,840 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाढ़ से

-150 राहत शिविरों में लेनी पड़ी है प्रभावितों को शरण

-46 राहत केंद्र भोजन व दवा वितरण के लिए

-46 लोगों की अब तक असम में हो चुकी है मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >