AN-32 plane crash : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट में हुई विमान दुर्घटना पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा कि वे इस दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के 5 कर्मियों की मौत से बहुत दुखी हैं.
हर मदद को तैयार है असम सरकार
हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया में लिखा कि दुर्घटना के बाद राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है. उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान वायुसेना कर्मियों की मौत अत्यंत दुखद है. उन्होंने अपने मैसेज में लिखा कि जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह,फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम का निधन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. असम की जनता की ओर से मैं इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं व्यक्त करता हूं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख
असम के जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना पर दुख जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि मैं 5 वायु योद्धाओं की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूं. स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है. उनका साहस और राष्ट्र सेवा हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद की जाएगी. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है.
ये भी पढ़ें : दिल्ली दंगा के मुख्य आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद जमानत के लिए एक बार फिर पहुंचे कोर्ट
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ, 30 जून से संभालेंगे पदभार
कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को बताया बेटा, 19 सांसदों के बागी तेवर पर कहा-जिन्हें जो करना है; करने दें
