Assam Assembly Election 2021 : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, CM सोनेवाल माजुली से लड़ेंगे चुनाव, जानें इस लिस्ट में और क्या है खास

Assam BJP Candidates List 2021 असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2021) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को 70 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची को जारी करते हुए भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि मुख्‍यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल माजुली से चुनाव लड़ेंगे. जबकि, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा जालुकबरी से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

इन सबके बीच, असम चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से आज जारी की गयी सूची में 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया गया है. इनकी जगह पार्टी ने नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जताया है. वहीं, इसमें ग्यारह एसटी और चार एससी उम्‍मीदवारों को भी पार्टी की ओर से टिकट मिला है. बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं. प्रदेश में 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा.

निर्वाचन आयोग द्वारा बीते दिनों किए गए तारीखों की घोषणा के अनुसार, असम में पहले चरण के तहत 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर 1 अप्रैल और तीसरे एवं अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 9 मार्च है.

उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और सहयोगी दलों, असम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गयी है. इसके तहत असम गण परिषद 26 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारेगी. जबकि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Also Read: टेक ऑफ से पहले यात्री बोला- मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, Indigo की फ्लाइट में मचा हड़कंप

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >