Indian Railways: अश्विनी वैष्णव ने कहा- रेलवे और रक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

Indian Railways: रेल दुर्घटनाओं को लेकर राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सेवा देश की जीवन रेखा है और इसे लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं होने चाहिए.

Indian Railways: वैष्णव ने कहा कि कुछ घटनाओं में परेशान करने वाले कुछ तथ्य सामने आए हैं लेकिन रेलवे प्रत्येक घटना की विस्तृत जांच कर रहा है. उन्होंने रेलवे पटरियों पर पत्थर और रॉड जैसी वस्तुएं रखे जाने से रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की घटनाओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में ये बात कही. वैष्णव ने कहा, कुछ घटनाओं में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो परेशान करने वाले हैं और इन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है.

Indian Railways: रेलवे और रक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेल मंत्री ने कहा, रेलवे और रक्षा ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए. मेरा मानना ​​है कि रेलवे को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. वैष्णव ने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है और अगर कुछ भी नकारात्मक होता है तो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए कि ट्रेन सेवाओं का संचालन कुशलता से हो.

रेलवे ने पिछले एक साल में 5300 किलोमीटर रेलवे लाइन का किया विस्तार

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे ने पिछले एक वर्ष के दौरान मौजूदा नेटवर्क में 5,300 किलोमीटर रेलवे लाइन जोड़ी हैं. वैष्णव ने कहा, दस वर्ष पहले रेलवे में निर्माण की औसत गति चार किलोमीटर प्रतिदिन थी। आज यह 14.5 किलोमीटर प्रतिदिन है. उन्होंने कहा कि सभी स्वीकृत रेलवे परियोजनाएं अगले पांच वर्ष में पूरी हो जाएंगी.

Also Read: Industrial Smart Cities: मोदी सरकार ने 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी को दी मंजूरी, बिहार सहित इन राज्यों में होंगे स्थापित

Indian Railways: रेलवे भर्ती कैलेंडर किया तैयार, जल्द होगी नियुक्ति

रेलवे में भर्ती के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा कि सरकार ने रेलवे में रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कैलेंडर तैयार किया है. उन्होंने कहा, चार तिमाहियों को रोजगार की एक विशेष श्रेणी से जोड़ा गया है. पहली तिमाही अर्थात जनवरी से मार्च को लोको पायलट की भर्ती के लिए निर्धारित किया गया है, दूसरी तिमाही तकनीशियन और जूनियर इंजीनियर को नियुक्त करने के लिए, तीसरी तिमाही गैर-तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए और चौथी तिमाही लेवल-1 अधिकारियों के लिए निर्धारित की गई है.

राष्ट्रपति बोलीं- बहन-बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >