Video: राम मंदिर दान विवाद पर ओवैसी का तंज, बोले- ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो…

Video : राम मंदिर दान विवाद पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है. उन्होंने इस विवाद में मुस्लिम शब्द का जिक्र किया है. नीचे वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा.

Video : AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद ओवैसी ने सोमवार (29 जून) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित किया. इसमें ओवैसी ने कहा कि अगर राम मंदिर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता और उस पर ऐसे आरोप लगते, तो अब तक उसका एनकाउंटर कर दिया जाता. उसके घर पर बुलडोजर भी चल चुका होता. ओवैसी ने मामले में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया, साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये. उन्होंने दावा किया कि इस हाई-प्रोफाइल मामले के आरोपियों को लेकर पुलिस अब तक उनकी कस्टडी तक नहीं मांग रही है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं.

ओवैसी ने कहा कि फिलहाल इस मामले के आरोपी आराम से घूम रहे हैं. उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं. उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय  पर निशाना साधते हुए कहा कि चंपत मौज कर रहे हैं. उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं.

ओवैसी पहले भी सरकार से कर चुके हैं सवाल

कुछ दिन पहले भी ओवैसी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या इस मामले के आरोपियों के खिलाफ भी वही कार्रवाई होगी, जिसमें गोली चलाई जाती है. आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में ऐसी कार्रवाई अक्सर मुसलमानों के खिलाफ देखने को मिलती है. राम मंदिर के दान में कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद देशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है. इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है और विपक्षी दल योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : SBI को 3 महीने पहले से शक था राम मंदिर दान चोरी का मामला, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई, जानिए किसका था दबाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >