Arvind Kejriwal Health : 'आप' का दावा- केजरीवाल का वजन 8 केजी घटा, डॉक्टरों ने पराठा-पूड़ी खाने को कहा

Arvind Kejriwal Health : अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दावा किया गया है कि उनका वजह आठ किलो तक घट गया है. जानें पार्टी की ओर से और क्या कहा गया.

Arvind Kejriwal Health : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि केजरीवाल का वजन 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से आठ किलोग्राम कम हो गया है. पार्टी की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि एम्स के एक मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली के सीएम के आहार में ‘पराठा और पूड़ी’ शामिल करने की सिफारिश की है.

क्या कहा ‘आप’ ने

‘आप’ ने केजरीवाल के सेहत को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नियमित रूप से वजन कम हो रहा है जो चिंता का विषय है. पार्टी ने दावा किया कि 21 मार्च को जब जांच एजेंसी ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था तब उनका वजन 70 किलोग्राम था, जो दो जून को घटकर 63.5 किलोग्राम और 22 जून को यह ज्यादा कम हो गया. उनका वजन अब 62 किलोग्राम रह गया है.

Read Also : CM Arvind Kejriwal: जमानत के बाद भी जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एम्स के मेडिकल बोर्ड ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के घटते वजन को देखते हुए उनके आहार में पराठा और पूड़ी शामिल करने की सिफारिश की है.

दिल्ली हाई कोर्ट से केजरीवाल को लगा था झटका

दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गत शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर अंतरिम रोक लगा दी थी. हाई कोर्ट अब इस सप्ताह केजरीवाल की जमानत पर अपना फैसला सुना सकता है. जमानत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. दिल्ली के सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि ईडी ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे वे कोई आतंकवादी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >