सरकार बनी तो पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है.

Delhi Assembly Election 2025 : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फेंस की. इसमें उन्होंने दिल्ली के मंदिरों एवं गुरुद्वारों में सेवा करने वाले सभी पुजारियों और ग्रंथियों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की. केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार बनी तो पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये देंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं उन लोगों के लिए घोषणा करने जा रहा हूं जिनका समाज में बहुत योगदान होता है. कभी किसी पार्टी या सरकार ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया. आज मैं जिस योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उसका नाम ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ है. इस योजना के तहत मंदिर में पूजा कराने वाले पुजारी को और गुरुद्वारा में पूजा कराने वाले ग्रंथियों को एक सम्मान राशि दिए जाने का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें : Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में क्यों AAP ने नहीं किया कांग्रेस से गठबंधन, समझें पूरी स्टोरी

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि पुजारी हमारे सुख-दुख सबमें काम आता है. पुजारी बच्चे के जन्म से किसी की मौत तक में हमारे साथ होते हैं. ये वो तबका है जिसने सदियों से हमारी परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है. इस तबके ने कभी अपने परिवार की ओर ध्यान नहीं दिया. हमलोगों ने भी कभी अनकी ओर ध्यान नहीं दिया. आज हम इनके सम्मान करने के लिए योजना की घोषणा कर रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने कई काम दिल्ली में पहली बार किए. जैसे हमने स्कूल अच्छे किए, अस्पताल अच्छे किए, महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री की…मुझे उम्मीद है कि बीजेपी और कांग्रेस भी इससे कुछ सीखेगी और अपने-अपने राज्यों में इस तरह की योजना को लाएगी. इस योजना का मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. योजना की शुरूआत करने के लिए मैं कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाऊंगा. वहां के पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करूंगा.

उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा इसे शुरू करने के बाद पूरे दिल्ली में रजिस्ट्रेशन चालू किया जाएगा. मेरी बीजेपी से गुजारिश है कि पुजारियों और ग्रंथियो की इस योजना को रोकने की कोशिश न करें. यदि ऐसा किया तो बहुत पाप लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >