अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में सत्येंद्र जैन को लगाया गले, ऐसी हो गयी है पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की हालत

पिछले बृहस्पतिवार को चक्कर आने के कारण जेल में गिर जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बाद में सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेज दिया गया था.

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में भर्ती पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की और उन्हें बहादुर व्यक्ति तथा नायक बताया.

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरकर घायल हो गये थे जैन

पिछले बृहस्पतिवार को चक्कर आने के कारण जेल में गिर जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बाद में सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेज दिया गया था.

केजरीवाल ने मीडिया पर शेयर की जैन से मुलाकात की तस्वीरें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की. तस्वीर के साथ केजरीवाल ने लिखा, बहादुर व्यक्ति, नायक से मुलाकात.

Also Read: बाथरूम में गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, स्वास्थ्य की लगातार हो रही जांच

जमानत अवधि में मीडिया से बात नहीं कर पायेंगे सत्येंद्र जैन

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जैन को उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी थी. अदालत ने जैन को अंतरिम जमानत अवधि के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का भी निर्देश दिया है. जैन की अंतरिम जमानत अवधि 11 जुलाई को समाप्त होगी.

Also Read: मल्लिकार्जुन खरगे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज, राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद जैन को सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर पिछले शुक्रवार को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >