केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को मिला स्टालिन का साथ, बोले- DMK ‘आप’ के साथ

तमिलनाडु के सीएम और डीएमके नेता एमके स्टालिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की. यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए देशभर का दौरा कर रहे हैं. इस सिलसिले में केजरीवाल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का साथ मिल गया है. दोनों नेताओं के बीच अध्यादेश के खिलाफ लंबी बातचीत हुई.

स्टालिन ने केजरीवाल को बताया अच्छा दोस्त, आप को समर्थन देने का किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों दिग्गज नेताओं के बीच अध्यादेश को लेकर बातचीत हुई. बैठक के बाद संयुक्त बयान में सीम स्टालिन ने कहा, अरविंद केजरीवाल एक अच्छे दोस्त हैं… मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार उपराज्यपाल का इस्तेमाल कर दिल्ली केंद्रशासित प्रदेश और वहां की आप सरकार पर दबाव बना रही है. बीजेपी सरकार दिल्ली पर अध्यादेश लाएगी और DMK इसका पुरजोर विरोध करेगी. हमने अन्य नेताओं के विचारों पर चर्चा की और मैं सभी नेताओं से अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने की अपील करता हूं.

अरविंद केजरीवाल बोले- स्टालिन ने समर्थन देने का किया ऐलान

तमिलनाडु के सीएम और डीएमके नेता एमके स्टालिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की. यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है. मुख्यमंत्री स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि डीएमके AAP और दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी रहेगी.

Also Read: अध्यादेश मामले पर अरविंद केजरीवाल को नहीं मिलेगा कांग्रेस का साथ? जानें कहां फंसा पेच

केजरीवाल ने राहुल गांधी और खरगे से मिलने का मांगा समय

दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर विपक्षी दलों से समर्थन मांगने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैंने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी और राहुल गांधी जी से मिलने का समय मांगा है और मैं उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं. मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को हमारा समर्थन करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >