Arvind Kejriwal Attacked : क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? अरविंद केजरीवाल ने कहा- बीजेपी रच रही है साजिश

Arvind Kejriwal Attacked : अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी मुझपर हमले की साजिश रच रही है.

Arvind Kejriwal Attacked : क्या दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने हमले की साजिश रची? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि खुद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने ऐसी बात कही है. दरअसल, बीजेपी पर पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में ‘पदयात्रा’ के दौरान उन पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप केजरीवाल ने लगाया. साथ ही बीजेपी को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी ताकत आजमा लें.

क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? अरविंद केजरीवाल ने कहा

इससे पहले ‘आप’ ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी के गुंडों ने हमला किया था. ‘आप’ के दावों को दोहराते हुए अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बादली में एक जनसभा में बीजेपी पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने विकासपुरी में अपने गुंडों का इस्तेमाल किया और मुझ पर हमला करवाया. क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? यदि आपमें ताकत है तो चुनाव लड़िए.

सभी मुफ्त योजनाओं को बंद कर देगी बीजेपी: अरविंद केजरीवाल

‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वोटरों से बीजेपी को वोट न देने का आग्रह करते हुए दावा किया कि यदि उस पार्टी को आपने अपना बहुमूल्य वोट किया तो वे सभी मुफ्त योजनाओं को बंद कर देंगे. उन्होंने कहा कि यदि आप गलती से बीजेपी को वोट दे देंगे तो वे आपके बच्चों के स्कूल बंद कर देंगे. यही नहीं वे आपको 10,000 रुपये का बिजली बिल भेजना शुरू कर देंगे. दिल्ली के लोगों को यह तय करना है कि वे काम करने वालों को वोट देना चाहते हैं या काम रोकने वालों को वोट देकर सत्ता पर बिठाएंगे.

Read Also : Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला, AAP ने बीजेपी पर लगाया आरोप

केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो बीजेपी होगी जिम्मेदार: ‘आप’

‘आप’ के द्वारा निकाली गई पदयात्रा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर है. इसमें पार्टी नेताओं द्वारा दिल्ली भर में सार्वजनिक जनसभा की जा रही है. इस बीच, ‘आप’ ने अन्य नेताओं ने शनिवार को हमले तेज करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की गहरी साजिश रची जा रही है. साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें कुछ भी हुआ तो इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार होगी.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >