Arvind Kejriwal Arrested: क्या जेल से सरकार चलाएंगे अरविंद केजरीवाल या देंगे इस्तीफा? जानें अब आगे क्या है रास्ता

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. 4 घंटे मुख्यमंत्री आवास में पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद ईडी की टीम केजरीवाल को लेकर बाहर निकली. केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए ईडी ने गिरफ्तार किया है. केजरीवाल के अरेस्ट होने के बाद सवाल उठता है कि क्या वो जेल से सरकार चलाएंगे या फिर इस्तीफा देंगे.

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे. आतिशी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इस कार्रवाई के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है. उन्होंने कहा, ऐसा कोई नियम नहीं है जो जेल से सरकार चलाने की मनाही करता हो.

पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ये कानून की प्रक्रिया है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ उचित कार्रवाई की दृष्टि से हो रही है. हम इतना कहेंगे कि कानून को अपना काम करने दिया जाए. उन्होंने कहा, कुछ लोग बोल रहे हैं कि केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि जेल से सरकार चलाएंगे. मैं एक ही बात बोलना चाहता हूं कि केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की गई है.

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पर मंडराया संवैधानिक संकट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में संवैधानिक संकट मंडराने लगा है. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफ देंगे या फिर जेल से सरकार चलाएंगे. इस बीच अटकलों का दौर जारी है. ऐसी खबरें मिल रही हैं कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को पद पर बैठाया जा सकता है, वहीं आतिशी को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है.

जेल से सरकार चलाने में क्या होगी परेशानी?

  • कानून के जानकारों का मानना है कि जेल से सरकार चलाने में कोई पेंच नहीं है. क्योंकि अरविंद केजरीवाल पर केवल आरोप लगा है, दोषी करार नहीं दिए गए हैं. वैसे में उनपर इस्तीफे की बाध्यता नहीं है.
  • लेकिन अरविंद केजरीवाल जेल में रहते हुए कैबिनेट की बैठक कैसे बुलाएंगे?
  • कैबिनेट से संवाद कैसे करेंगे?

Also Read: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बवाल, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, देखें प्रतिक्रिया

Also Read: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >