Arvind Kejriwal Arrested: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP

Arvind Kejriwal Arrested: आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. इधर केजरीवाल की गिरफ्तार को आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. आप ने कोर्ट से आज रात सुनवाई की मांग की है.

Arvind Kejriwal Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली हाई कोई द्वारा केजरीवाल को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है. हाई कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद, ईडी की एक टीम उनके आवास पर पहुंची और तलाशी ली. इसके बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.

केजरीवाल की शुक्रवार को होगी कोर्ट में पेशी

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी. इससे पहले उनका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. इधर बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ तगड़ा हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति में घोटाला किया है, दिल्ली की जनता को लूटा है, दिल्ली को लूटने का काम किया है इसलिए अगर आपने जनता को धोखा दिया है, चोरी की है, भ्रष्टाचार किया है, तो उसका फल आपको ही मिलेगा है.

इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, जेल से चलेगी सरकार : विधानसभा अध्यक्ष

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले सीएम आवास पहुंचे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कह दिया था कि केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर लिया जाए तो भी वह इस्तीफा नहीं देंगे. जेल से सरकार चलेगी. स्पीकर ने कहा, ये तो सब जानते हैं कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ नहीं मिला. अब तक 600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. आप ने कोर्ट से आज रात में ही सुनवाई करने का मांग की है. हालांकि खबर है कि कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगी. AAP नेता आतिशी ने इससे पहले कहा था, हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे. वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे. हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है. हमारे वकील SC पहुंच रहे हैं. हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे.

मुख्यमंत्री आवास के बाहर आप कार्यकर्ता का प्रदर्शन, बढ़ाई गई सुरक्षा

आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. इधर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस के कर्मियों के साथ वहां द्रुत कार्य बल (आरएएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की इकाइयों को तैनात किया गया है. धारा 144 लगा दी गई है.

9वें समन के बाद हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी

ईडी के अधिकारियों ने 9वें समन के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरप्तार किया. ईडी की टीम गुरुवार को 10वां समन देने के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची थी. लगभग दो घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. मालूम हो ईडी की बारबार समन भेजे जाने पर भी केजरीवाल पूछताछ के हाजिर नहीं हुए थे. इसके खिलाफ ईडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी ईडी समन के खिलाफ कोर्ट का रूख किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >