अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने बीजेपी पर बलात्कारियों को बचाने का लगाया आरोप, कहा- पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मामले की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, "घटना को चार साल बीत जाने के बावजूद परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहा है." उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बलात्कारियों की रक्षा करने वालों की भाजपा में भरमार है.

राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता से बीते गुरुवार को मुलाकात की थी. उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, ‘‘चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतजार कर रहे हैं, अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक ‘वीआईपी’ मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई.’’

अंकिता के कमरे को जांच होने से पहले ध्वस्त क्यों कर दिया गया : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ‘‘हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि’’ की थी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि रिजॉर्ट में अंकिता के कमरे को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त क्यों कर दिया गया? राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तराखंड सरकार खुद आज तक उस ‘वीआईपी’ को संरक्षण दे रही है. क्यों? क्योंकि वह भाजपा-आरएसएस का बड़ा नेता है.’’


बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करती है बीजेपी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यही बीजेपी की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना.’’

दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और भाजपा में ऐसे लोगों की भरमार है.’’ उन्होंने कहा कि भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली ‘‘यह अमानवीय मानसिकता’’ खत्म नहीं होती. उन्होंने कहा, ‘‘भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी - सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ.’’

2022 में अंकिता का शव चिल्ला नहर से हुआ था बरामद

उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। सितंबर, 2022 में उसके लापता होने के बाद शव चिल्ला नहर से बरामद हुआ था। मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया. अभियोजन के अनुसार, अंकिता पर एक ‘वीआईपी’ अतिथि को कथित तौर पर विशेष सेवाएं देने का दबाव था, जिसका उन्होंने विरोध किया. मामले की जांच के दौरान रिजॉर्ट के एक हिस्से को ध्वस्त किए जाने को लेकर भी सवाल उठे. बाद में अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई.


ये भी पढ़ें: Video: क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >