VIDEO: छह महीने बाद भारत लौटी अंजू, पाकिस्तान जाकर प्रेमी नसरुल्लाह से कर ली थी निकाह

अलवर की रहने वाली अंजू अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी. बताया जा रहा है कि उसने पाकिस्तान की यात्रा अवैध डॉक्यूमेंट के सहारे की थी. वहां जाकर उसने न केवल अपने दोस्त नसरुल्लाह से शादी की, बल्कि उसने मुस्लीम धर्म को भी अपना लिया.

राजस्थान अलवर की रहने वाली अंजू छह महीने के बाद पाकिस्तान से भारत लौट आई है. भारत लौटने के बाद अंजू की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. अंजू पाकिस्तान जाकर अपने दोस्त नसरुल्लाह के साथ शादी कर ली थी. हालांकि शुरुआत में खबर आई थी कि अंजू पाकिस्तान घूमने गई थी. लेकिन बाद में उसने नसरुल्लाह से शादी कर ली.

मीडिया के सवाल का जवाब देने से बचती दिखी अंजू

भारत लौटने के बाद जब मीडियावालों ने अंजू से उसकी भारत वापसी को लेकर सवाल किया, तो जवाब देने से अंजू बचती नजर आई. उसने केवल इतना कहा कि मैं खुश हूं. संवाददाताओं ने जब पूछा कि उसे भारत क्यों भेजा गया, तो उसने कहा इसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है. नो कॉमेंट्स बोलकर अंजू चली गई.

पहले से शादीशुदा है अंजू, भारत में पति और बच्चे को छोड़कर चली गई थी पाकिस्तान

अलवर की रहने वाली अंजू अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी. बताया जा रहा है कि उसने पाकिस्तान की यात्रा अवैध डॉक्यूमेंट के सहारे की थी. वहां जाकर उसने न केवल अपने दोस्त नसरुल्लाह से शादी की, बल्कि उसने मुस्लीम धर्म को भी अपना लिया.

Also Read: 72 साल तक पाकिस्तान में बंद था ये हिंदू मंदिर, किसी ने नहीं की पूजा, जानिए किस भगवान की है मूर्ति

क्या वापस पाकिस्तान लौटेगी अंजू?

अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है, लेकिन यह साफ नहीं है कि वो कितने दिनों के लिए स्वदेश लौटी है. क्या वो हमेशा के लिए भारत आई है या फिर वापस लौटेगी? यह अभी सवालों के घेरे में है. हालांकि कुछ दिनों पहले अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने उसकी भारत वापसी पर बयान दिया था. उसने कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत जाएगी. उसने साक्षात्कार में कहा था कि वह खुद अंजू को छोड़ने के लिए बाघा बॉर्डर आएगा. उसने उस समय कहा था कि वह चाहे तो पाकिस्तान लौट सकती है, लेकिन अगर उसे भारत में ही रहने की इच्छा है, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है. पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह ने बताया, अंजू अपने बच्चों से मिलने भारत आई हैं. अंजू को अपने बच्चों की याद हमेशा आती थी.

Also Read: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ऑफर पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, सीमा हैदर और अंजू पर भी किया कमेंट

4 दिन बाद भारत लौट आने का वादा कर पाकिस्तान गई थी अंजू

इस साल जून में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला बहुत सुर्खियों में था. उसी समय अंजू को लेकर खबर आई थी कि वह अपने पति और बच्चों की छोड़कर पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई है. हालांकि उस समय अंजू ने कहा था कि वह चार दिनों में भारत लौट आएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उसने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से पहले शादी की, फिर 6 महीने तक पाकिस्तान में ही रह गई. पाकिस्तान जाने के बाद उसका बयान भी आया था, जिसमें उसने कहा था कि नसरुल्लाह का परिवार बहुत अच्छा है और उसे काफी प्यार मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >