Anant Ambani Wedding : वेज पुलाव से लेकर ढोकला तक…अनंत अंबानी की शादी से पहले एंटीलिया में भंडारे का आयोजन

Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding Bhandara: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले एंटीलिया में भंडारे का आयोजन किया गया है. इसकी तस्वीरें सामने आईं हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर कई तरह की खबरें आ रहीं हैं, लेकिन एक ऐसी खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय है जो बिल्कुल अलग है. जी हां… अंबानी परिवार को शानो-शौकत और ग्लैमर के लिए पहचाना जाता है. इस बीच खबर है कि शादी से पहले एंटीलिया में भंडारे का आयोजन किया गया.

प्रत्येक दिन हजारों लोगों के लिए एंटीलिया के दरवाजे खुलते हैं. भंडारे में रोजाना हजारों लोगों को भोजन परोसा जाता है. भगवान को आभार प्रकट करने का और नए जोड़े के मंगलमय भविष्य के लिए आशीर्वाद की कामना को लेकर इसका आयोजन किया गया है. भंडारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे यूजर लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं.

वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि भंडारे में वेज पुलाव से लेकर ढोकला तक कई तरह के व्यंजन लोगों के लिए परोसे जा रहे हैं. पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की विविधता इसमें नजर आ रही है. अंबानी परिवार यह सुनिश्चित करने में लगा हुआ है कि हर व्यक्ति को उसकी पसंद के अनुसार खाने की चीजें मिले. वह पेट भर व संतुष्ट मन के साथ खाना खाए.

Reliance industries chairman mukesh ambani with daughter isha ambani and others during a pre-wedding ceremony ahead of the wedding of his son anant ambani and radhika merchant, at antilia, in mumbai

समारोहों के बाद जोड़ा 12 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंध जाएगा. इस समारोह में परिवार, बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं के अलावा अन्य लोग शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >