Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी से पहले गुरुद्वारे में किया प्रवचन, वीडियो वायरल

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह रोडेवाल गुरुद्वारे में शरण ली थी. जहां वह सरेंडर से पहले प्रवचन किया था. अमृतपाल सिंह का प्रवचन करते हुए वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें खालिस्तानी समर्थक को प्रवचन करते हुए साफ देखा जा सकता है.

कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को 36 दिनों के बाद आखिरकार पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल रोडेवाल गुरुद्वारे में शरण लिया था, जहां से मोगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. खबर है ग्रंथी ने पुलिस को अमृतपाल सिंह के बारे में जानकारी दी. उसके बाद अमृतपाल ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया. अमृतपाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुरुद्वारे में प्रवचन करते दिख रहा है.

गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल ने किया प्रवचन

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह रोडेवाल गुरुद्वारे में शरण ली थी. जहां वह सरेंडर से पहले प्रवचन किया था. अमृतपाल सिंह का प्रवचन करते हुए वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें खालिस्तानी समर्थक को प्रवचन करते हुए साफ देखा जा सकता है. इससे पहले भी वह लोगों को उपदेश देकर भड़काता था. वह गांव-गांव जाता था और लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था.

डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा अमृतपाल सिंह

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा. मोगा से गिरफ्तारी के बाद उसे अमृतसर लाया गया. वहां से उसे डिब्रूगढ़ भेजा जाएगा. इसी जेल में अमृतपाल सिंह के समर्थकों को भी रखा गया है.

Also Read: अमित शाह बोले- बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा अमृतपाल सिंह, गृह मंत्री ने की पंजाब सरकार की तारीफ

अमृतपाल सिंह पर दर्जनों मामले दर्ज

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह पर दर्जनों मामले दर्ज हैं. अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

18 मार्च से फरार चल रहा था अमृतपाल सिंह

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 36 दिनों बाद पंजाब पुलिस के गिरफ्त में आया है. पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था.

अमृतपाल ने ऑडियो और वीडियो फुटेज जारी कर कहा था वह भगोड़ा नहीं है

अमृतपाल सिंह फरार होने के बाद अलग-अलग रूप में कई जगहों पर नजर आया था. पटियाला, कुरुक्षेत्र और दिल्ली सहित कई जगहों पर कई सीसीटीवी फुटेज में बदले हुए रूप में अमृतपाल सिंह नजर आया था. फरार रहने के दौरान अमृतपाल के दो वीडियो और एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आए थ. 30 मार्च को सामने आए अपने दो वीडियो में से एक में अमृतपाल ने जोर देकर कहा था कि वह भगोड़ा नहीं है और जल्द ही पेश होगा. खालिस्तान समर्थक उपदेशक ने दावा किया था कि वह उन लोगों की तरह नहीं है जो देश छोड़कर भाग जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >