Amritpal Singh: अमृतपाल ने आत्मसमर्पण करने से किया इनकार, ऑडियो क्लिप जारी कर कहा- मुझे डर नहीं

अमृतपाल ने वीडियो क्लिप जारी के बाद बृहस्पतिवार को एक कथित ऑडियो क्लिप जारी किया है. जिसमें वह अपने आत्मसमर्पण पर बातचीत करने की अटकलों को खारिज करते सुना गया और उसने अकाल तख्त से सरबत खालसा बुलाने के लिए फिर से कहा.

कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह अबभी पुलिस पकड़ से दूर है. पंजाब पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चला रही है. अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. इधर वीडियो क्लिप जारी करने के बाद भगोड़ा अमृतपाल ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया है.

आत्मसमर्पण करने से अमृतपाल ने किया इनकार

अमृतपाल सिंह ने वीडियो क्लिप जारी के बाद बृहस्पतिवार को एक कथित ऑडियो क्लिप जारी किया है. जिसमें वह अपने आत्मसमर्पण पर बातचीत करने की अटकलों को खारिज करते सुना गया और उसने अकाल तख्त से सरबत खालसा बुलाने के लिए फिर से कहा. वीडियो क्लिप में भी उसने यह तर्क देने की कोशिश की थी कि मुद्दा सिर्फ उसकी गिरफ्तारी का नहीं है, बल्कि सिख समुदाय की बड़ी चिंताओं का भी है. उसने कहा, मैं डरा हुआ नहीं हूं और मुझे जेल जाने या पुलिस हिरासत में यातना दिए जाने का डर नहीं है. उन्हें जो करना है, करने दीजिए.

अमृतपाल ने वीडियो जारी कर सम्मेलन बुलाने की मांग की थी

इससे एक दिन पहले खालिस्तान समर्थक उपदेशक का सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने सिखों के सर्वोच्च निकाय के जत्थेदार को समुदाय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सम्मेलन बुलाने को कहा था.

Also Read: अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को फिर दिया चकमा, घेराबंदी तोड़कर फरार हुआ खालिस्तानी समर्थक

अमृतपाल ने कहा- सरबत खालसा बुलाओ और साबित करो कि तुम जत्थेदार हो

नयी ऑडियो क्लिप में कहा, मैंने जत्थेदार से सरबत खालसा बुलाने का आग्रह किया है. सरबत खालसा बुलाओ और साबित करो कि तुम जत्थेदार हो. सिख निकाय पर दबाव बनाते हुए उसने कहा, अगर हम आज भी राजनीति करने जा रहे हैं, वही काम कर रहे हैं, जो हम पहले करते थे, तो भविष्य में जत्थेदार होने का क्या मतलब है. उसने सिख निकायों से एकता का आह्वान करते हुए कहा, हमें यह समझना चाहिए कि आज पूरे समुदाय के एक साथ आने का समय है.

ऑडियो क्लिप पर पुलिस का बयान सामने आना बाकी

लगभग दो मिनट की ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर पुलिस द्वारा तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई, जिसमें खालिस्तान समर्थक उपदेशक सरकार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाता सुनाई देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >