अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को फिर दिया चकमा, घेराबंदी तोड़कर फरार हुआ खालिस्तानी समर्थक

पंजाब पुलिस को अमृतपाल सिंह के बार में जानकारी मिली कि वह होशियारपुर में है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मंगलवार रात फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर घेराबंदी की. होशियारपुर में एक इनोवा कार में अमृतपाल सिंह के होने की खबर सामने आयी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी.

अमृतपाल सिंह एक बार फिर पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस घेराबंदी को तोड़ते हुए खालिस्तानी समर्थक गांव की ओर भाग गया. सीसीटीवी फुटेज जो सामने आया है, उसके अनुसार दावा किया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह को दिल्ली के लक्ष्मी नगर में घूमते हुए देखा गया. फिर देर रात खबर आयी कि वह पंजाब में है. भगोड़े अलगाववादी अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है और इसी के मद्देनजर होशियापुर गांव में कुछ संदिग्धों का पीछा किया गया, लेकिन वे अपनी कार छोड़कर भाग गए, जिसके बाद व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया.

इनोवा कार छोड़कर भागा अमृतपाल सिंह

पंजाब पुलिस को अमृतपाल सिंह के बार में जानकारी मिली कि वह होशियारपुर में है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मंगलवार रात फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर घेराबंदी की. होशियारपुर में एक इनोवा कार में अमृतपाल सिंह के होने की खबर सामने आयी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी. पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पुलिस को फिर से चकमा देकर गांव की ओर भागने में सफल रहा.

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का सर्च अभियान तेज

पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के लिए सर्च अभियान तेज कर दी है. जिस इनोवा कार में वह सवार था, उसे जब्त कर लिया गया है. होशियारपुर के गांव और खेतों में पुलिस सर्च अभियान चला रही है.

Also Read: अमृतपाल सिंह को जल्दी पकड़ लिया जाएगा, पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में कहा

सोशल मीडिया पर सामने आये सीसीटीवी फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह

अलगाववादी अमृतपाल सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह अपने प्रमुख सहयोगी पपलप्रीत सिंह के साथ दिख रहा है. वीडियो में अमृतपाल सिंह बिना पगड़ी के और मास्क पहने हुए दिख रहा है. इस सीसीटीवी फुटेज पर कोई तिथि नहीं है और यह दिल्ली के एक बाजार का बताया जा रहा है. इसमें भगोड़ा अमृतपाल काला चश्मा पहने सड़क पर चलते हुए दिख रहा है, जबकि पपलप्रीत सिंह एक बैग के साथ उसके पीछे चलते दिख रहा है.

इस नये फुटेज पर पंजाब पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या वीडियो में दिख रहे व्यक्ति अमृतपाल सिंह और उसका सहयोगी है. अधिकारी ने कहा, अभी तक हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही यह पुष्टि ही हुई है कि वीडियो जिस जगह बनाया गया, वह दिल्ली में है. हालांकि, हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं.

नेपाल ने अमृतपाल सिंह को निगरानी सूची में डाला

भगोड़े कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को कहीं और देश भागने से रोकने के भारत सरकार के अनुरोध पर नेपाल ने उसे निगरानी सूची में डाल दिया है. दरअसल ऐसी आशंका जतायी गयी है कि अमृतपाल नेपाल के रास्ते विदेश भागने की तैयारी में है. जिसके बाद भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया था कि वह अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति न दे और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने का प्रयास करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >