अमित शाह बोले- बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा अमृतपाल सिंह, गृह मंत्री ने की पंजाब सरकार की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह बहुत जल्द गिरफ्तार होगा. उन्होंने कहा, पंजाब में कोई खालिस्तानी लहर नहीं है. हम स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं.

भगोड़े खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार की जमकर प्रशंसा की है. शाह ने यह भी कहा कि बहुत जल्द अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी होगी. मालूम हो इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान की अमृतपाल पर कार्रवाई के लिए सराहना की थी.

अमित शाह बोले- बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा अमृतपाल

एक कार्यक्रम में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह बहुत जल्द गिरफ्तार होगा. उन्होंने कहा, पंजाब में कोई खालिस्तानी लहर नहीं है. हम स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं. कोई भी भारत की एकता और संप्रभुता पर हमला नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, पहले अमृतपाल खुलेआम घूमता था, लेकिन अब वह अपनी गतिविधियों को जारी नहीं रख सकता.

अमृतपाल सिंह की पत्नी को लंदन जाने से रोका गया, आव्रजन अधिकारियों ने की घंटों पूछताछ

मालूम हो शुक्रवार को अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लंदन जाने वाले एक विमान में सवार होने से रोक दिया गया था. आव्रजन अधिकारियों और कुछ अन्य अधिकारियों ने कौर से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की और फिर उन्हें छोड़ने आए कुछ रिश्तेदारों के साथ वापस लौटा दिया.

Also Read: अमृतपाल सिंह पर कार्यवाई के लिए हिमंत सरमा ने पंजाब के सीएम को दिया धन्यवाद, अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

इसी साल 10 फरवरी को हुई थी अमृतपाल सिंह की शादी

ब्रिटिश नागरिक कौर लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने के लिए दोपहर के करीब हवाई अड्डे पर पहुंचीं, लेकिन आव्रजन कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया और पंजाब पुलिस को इसकी सूचना दी. अमृतपाल ने 10 फरवरी को ब्रिटेन में बसी अनिवासी भारतीय कौर से शादी की थी.

18 मार्च से फरार है अमृतपाल सिंह

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. उसके बाद से वह फरार चल रहा है. पंजाब पुलिस उसकी गिरफ्तार के लिए लगातार कोशिश कर रही है. हालांकि इस बीच अमृतपाल सिंह के कई सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. हाल ही में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के बेहद करीबी को गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >