तमिलनाडु: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, सात महिलाओं की मौत, दर्जनों लोग बीमार

Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार (21 जून) को एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई (Food Processing Unit) में अमोनिया गैस रिसाव में सात महिला कर्मियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. कई गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. पेरियापालयम के पास मंजंगरनई स्थित एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई (Food Processing Unit) में रविवार को अमोनिया गैस के रिसाव हो गया. हादसे में सात महिला कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 67 अन्य कर्मचारी गैस के प्रभाव से प्रभावित हुए हैं. पुलिस ने बताया कि गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और प्रभावित कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

तिरुवल्लूर की जिलाधिकारी एस. कविता ने बताया कि कुल 67 प्रभावित कर्मियों को विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में उपचार के लिए भेजा गया है. इनमें से 46 लोगों का इलाज वेल्स अस्पताल में और 21 लोगों का उपचार वेंकटेश्वर अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से प्रभावित नौ लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से चेन्नई के सरकारी स्टैनली मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका विशेष उपचार किया जा रहा है.

घटना की जांच

प्रशासन और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. अबतक मिली जानकारी के अनुसार- फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ. अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों और सुरक्षा मानकों में संभावित चूक की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं घटना के बाद इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >