India China News: अमित शाह ने चीन को ललकारा, कहा- भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ITBP सबसे दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाला हमारा सुरक्षा बल है. हम कल्पना ही नहीं कर सकते कि -42 डिग्री सेल्सियस तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल होता है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चीन को ललकाराते हुए कहा, भारत की एक भी इंच पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है. दरअसल यह बात अमित शाह ने ITBP के आवासीय एवं गैर आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में कही. उन्होंने कहा, मुझे भारत-चीन सीमा की चिंता नहीं है क्योंकि मैं जानता हूं कि हमारे आईटीबीपी के जवान वहां पहरा दे रहे हैं और इस वजह से भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता.

– 42 डिग्री सेल्सियस में सीमाओं की सुरक्षा करना दृढ़ मनोबल से ही संभव : शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ITBP सबसे दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाला हमारा सुरक्षा बल है. हम कल्पना ही नहीं कर सकते कि -42 डिग्री सेल्सियस तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल होता है.

ITBP को देश की जनता ने दिया हिमवीर उपनाम : शाह

ITBP अपने स्थापना काल से विषम भौगोलिक परिस्थिति और कठिन से कठिन क्षेत्र के अंदर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. मैंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख का दौरा किया, वहीं के लिए आईटीबीपी के जवानों को हिमवीर कह कर बुलाते हैं. यह नाम वहां के लोगों ने ही दिया है. मैं समझता हूं कि पद्मश्री और पद्मभूषण से भी बड़ा नाम देश की जनता ने हमारे आईटीबीपी के जवानों को दिया है. यह बहुत बड़ी उपलब्धी है, क्योंकि यह सरकारी उपनाम नहीं है.

Also Read: अमित शाह के झारखंड दौरे को लेकर बोला झामुमो- जितना भी भटक लें, 2024 में कहीं अटक नहीं पायेंगे

कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाया था गंभीर आरोप

कांग्रेस ने भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया था. राहुल गांधी ने कहा था कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा करता जा रहा है और केंद्र की मोदी सरकार सोयी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >