इंटरपोल जनरल असेंबली में आतंकवाद पर भड़के अमित शाह, कहा- लड़नी होगी लंबी लड़ाई

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंटरपोल के सभी सदस्य देशों को आतंकवाद के खिलाफ लंबी, विस्तृत और स्थायी लड़ाई लड़नी होगी. शाह ने यह भी कहा कि इंटरपोल सीमापार के आतंकवाद को हराने के लिए सबसे अच्छा मंच है. आतंकवाद से लड़ने के लिए दुनिया की सभी आतंकवाद रोधी एजेंसियों को एक साथ लाना होगा.

Interpol General Assembly 2022: इंटरपोल महासभा के 90 वें सत्र के समापन दिवस पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आतंकवाद पर जमकर बरसे. उन्होंने आतंकवाद को मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघन करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से आतंकवादी विचारधारा के सीमापार प्रसार को राजनीतिक समस्या नहीं माना जा सकता. शाह ने इस बात पर जोर दिया कि सभी देशों को आतंकवाद की एक समान परिभाषा तय करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ तब तक खड़े नहीं हो सकते जब तक अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद, छोटे आतंकवाद और बड़े आतंकवाद की बात होती रहेगी.

इंटरपोल को आना होगा एक साथ: अमित शाह ने कहा कि आतंकवादी किसी सीमा को नहीं मानते ऐसे में आतंकवाद से निपटने के लिए इंटरपोल को भी एक साथ होना होगा. शाह ने कहा कि इंटरपोल के सभी सदस्य देशों को आतंकवाद के खिलाफ लंबी, विस्तृत और स्थायी लड़ाई लड़नी होगी. अमित शाह ने यह भी कहा कि इंटरपोल सीमापार के आतंकवाद को हराने के लिए सबसे अच्छा मंच है. आतंकवाद से लड़ने के लिए दुनिया की सभी आतंकवाद रोधी एजेंसियों को एक साथ लाना होगा.

कट्टरपंथ राजनीतिक मुद्दा नहीं: अमित शाह ने ऑनलाइन माध्यम से लोगों को कट्टरपंथ की ट्रेनिंग देने के मुद्दे पर कहा कि इसे राजनीतिक समस्या करार नहीं दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एक डेटाबेस बना रहा है. इस डेटा के जरिए पुलिस आतंकवाद के खिलाफ और कारगर तरीके से कार्रवाई कर सकेंगी. साथ ही प्रभावी तरीके से सूचनाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. शाह ने कहा कि भारत सभी प्रकार के वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है.

पुलिस को सशक्त बनाने की कवायद: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार पुलिस सशक्त बनाने में जुटी है. ताकी वो सभी चुनौतियों से आसानी से निपट सके. शाह ने जोर देते हुए कहा कि अपने नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह अपराधी गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे में दुनिया के देशों को भी आपसी सहयोग बढ़ाना होगा.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: नफरती भाषणों पर सुप्रीम कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी, कहा – धर्म के नाम पर हम कहां पहुंच गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >