कूड़े से अमेरिका तक, जानें कैसे तकदीर ने बदल दी मासूम की जिंदगी?

American Company CEO Adopt Indian Child: पिछले हफ्ते एडीएम के समक्ष विवेक को गोद देने की सुनवाई हुई, जिसमें अमेरिकी दंपति भी उपस्थित थे. अब सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और आदेश जारी कर दिया गया है.

American Company CEO Adopt Indian Child: लखनऊ में तीन साल पहले कूड़े के ढेर में मिले एक बच्चे की जिंदगी अब अमेरिका में संवरने वाली है. इस बच्चे, जिसका नाम विवेक (बदला हुआ नाम) है, को एक अमेरिकी कंपनी के सीईओ ने गोद लिया है. गोद लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रशासन से मंजूरी भी मिल गई है. अब बच्चे के पासपोर्ट बनवाने का काम जारी है, जिसके बाद वह जल्द ही अमेरिका जाकर अपनी शिक्षा और परवरिश की नई शुरुआत करेगा.

तीन साल पहले जब विवेक नवजात था, उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था. लेकिन किस्मत ने उसे शिशु संरक्षण गृह तक पहुंचाया और अब वह अमेरिका जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि विवेक को गोद लेने के लिए एक अमेरिकी परिवार ने आवेदन किया था, जिसमें उसके पिता एक बड़ी कंपनी के सीईओ हैं. यह दंपति कई बार लखनऊ आ चुका है और विवेक की जानकारी जुटाने के बाद उसे गोद लेने का फैसला किया.

इसे भी पढ़ें: क्या दिल्ली चुनाव में स्विंग वोटर्स के खेल में पलटेगी सत्ता की बाजी?

पिछले हफ्ते एडीएम के समक्ष विवेक को गोद देने की सुनवाई हुई, जिसमें अमेरिकी दंपति भी उपस्थित थे. अब सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और आदेश जारी कर दिया गया है. पासपोर्ट बनते ही विवेक को हफ्ते भर में अमेरिका ले जाया जाएगा. अमेरिकी दंपति ने बताया कि उनका मकसद विवेक को एक परिवार देना और अपने बेटे को एक भाई देना है. विवेक को गोद लेने के बाद उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ जाएगा, जो उनके लिए खुशी की बात है.

इसे भी पढ़ें: लाश को कपड़े से बांध कर घसीटा, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >