कनाडा के बाद अमेरिका के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, लिखे खालिस्तान समर्थक नारे

इस तरह की घटनाएं अमेरिका के साथ-साथ कनाडा में भी कई बार देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेवार्क में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गये हैं.

अमेरिका के कैलिफोर्निया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नेवार्क में एक हिंदू मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक स्लोगन लिखे गये हैं. इस मंदिर में तोड़फोड़ भी की गई है. नेवार्क पुलिस ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है. इस संबंध में न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है. इस मंदिर के दीवार की तस्वीर भी शेयर की गई है. इस घटना की तस्वीरें अमेरिका के हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और लिखा है कि खालिस्तानियों ने कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था को निशाना बनाया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संस्था ने सोशल मीडिया पोस्ट में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, खालिस्तानियों ने मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हैं. इस संबंध में जानकारी नेवार्क पुलिस के साथ-साथ सिविल राइट्स अधिकारियों को भी दी गई है. मामले की जांच जारी है. हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन की ओर से कहा गया है कि इस घटना की जांच पुलिस हेट क्राइम मानकर करे.

Also Read: भारत में ट्रूडो कर रहे थे खालिस्तान पर लगाम की बात, उधर SFJ ने कनाडा में करवाया सर्वेक्षण चुनाव

कनाडा में देखने को मिली है ऐसी घटनाएं

गौर हो कि इस तरह की घटनाएं अमेरिका के साथ-साथ कनाडा में भी कई बार देखने को मिली है. पिछले दिनों कनाडा में खालिस्तान चरमपंथियों ने आधी रात को सरे शहर में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी जिसकी खबर की चर्चा भारत में जोरों से हुई थी. मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर जनमत संग्रह के पोस्टर चिपकाने का काम किया गया था. जिस खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर मंदिर के बाहर लगाए गए थे उसकी 18 जून को हत्या कर दी गई थी. निज्जर को अपराधियों ने कनाडा में गोली मारी थी. भारत सरकार ने निज्जर को डेजिग्नेटेड आतंकी घोषित किया था.

Also Read: Nijjar killing: राजनयिक निष्कासन जैसे को तैसा, कनाडा के साथ तनावपूर्ण संबंधों पर खुलकर बोले संजय कुमार वर्मा

अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम कैलिफोर्निया के नेवार्क में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर की गई हरकत की निंदा करते हैं. इस घटना ने भारतीय समुदाय की भावनाओं को आहत किया है. हमने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ त्वरित जांच और त्वरित कार्रवाई के लिए दबाव डाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >