Allu Arjun Video : ‘आम आदमी हो या पीएम, कानून सबके लिए एक’, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर किसने कह दी कड़वी बात

Allu Arjun Video : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद स्थित संध्या थियेटर में एक महिला की मौत से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था. शनिवार को वे जेल से बाहर आ गए. जानें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने क्या कहा.

Allu Arjun Video : साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार की सुबह जेल से रिहा हो चुके हैं. उन्हें 13 दिसंबर की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया था. एक्टर को बाद में हाई कोर्ट से बेल मिल गई. उनके जेल से निकलने का वीडियो सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. मामले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की प्रतिक्रिया सामने आई है. एक कार्यक्रम में रेड्डी से इस मामले पर कई सवाल किए गए, ज‍िसका जवाब देने में वे जरा भी नहीं कतराए.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, ”इस देश में आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक के लिए संविधान एक ही है. एक ही कानून सबके लिए मान्य है. फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज में पहला दिन प्री-रिलीज बेनेफिट शो हुआ था, उसकी मंजूरी हमारी सरकार ने दी थी. शो में भीड़ बहुत ज्यादा आ गई थी. शो में बिना पहले बताए एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंच गए. इससे वहां भगदड़ मच गई. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा आज भी हॉस्पिटल में इलाजरत है.

Read Also : Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

एक्टर अल्लू अर्जुन खुद पुलिस के साथ पुलिस स्टेशन आए

आगे कार्यक्रम में सीएम रेवंत रेड्डी से जो सवाल किया गया उसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हैदराबाद पुलिस ने क्रिमिनल रैपिड केस बुक किया. इसमें उन्होंने थिएटर वाले के अलावा मैनेजमेंट करने वालों को गिरफ्तार किया. 10 दिन के बाद अल्लू अर्जुन से पुलिस जाकर मिली, वहीं से एक्टर खुद पुलिस के साथ पुलिस स्टेशन आए. पुलिस वालों ने उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया. इसके बाद उन्हें वहां से बेल मिल गई.

अल्लू अर्जुन पर क्या है आरोप

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग हुई. इस दौरान मची भगदड़ में एक 32 साल की महिला की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई. मामले में अल्लू अर्जुन को भी आरोपी बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >