MPCrisis : ‘फ्लोर टेस्‍ट’ से पहले जयपुर, बेंगलुरु से लौटे सभी कांग्रेसी विधायकों का कराया गया कोरोना टेस्‍ट

जयपुर से लौटने के बाद कांग्रेस के विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच ठहराया गया है

भोपाल : मध्‍यप्रदेश में कमलनाथ सरकार पर गहरायी संकट के बीच कांग्रेसी विधायक भोपाल पहुंच चुके हैं. लेकिन भोपाल पहुंचने से पहले सभी का कोरोना अेसट कराया गया. नोवल कोरोना वायरस को महामारी बताते हुए मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने रविवार को इसके फैलने पर चिंता जताई और कहा कि जयपुर, मानेसर एवं बेंगलुरू शहरों से आये सभी भाजपा एवं कांग्रेस विधायकों की इस वायरस के लिए मेडिकल जांच की जाएगी.

उनके इस बयान के बाद चिकित्सकों का एक दल जयपुर से आज सुबह भोपाल लौटे कांग्रेस के विधायकों की कोरोना वायरस की जांच के लिए शहर के होटल कोर्टयार्ड मेरिएट में पहुंचा. इस होटल में जयपुर से लौटने के बाद कांग्रेस के विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच ठहराया गया है.

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच इन विधायकों को पिछले कुछ दिनों पहले इन स्थानों पर रखा गया था और राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ को सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के तत्काल बाद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने के निर्देश दिए जाने के बाद इनका यहां आना शुरू हो गया है.

कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया, कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी घोषित कर दिया है और इस वायरस के संभावित खतरे के चलते हमने मध्यप्रदेश में पहले ही स्कूल, कॉलेज एवं सिनेमा हॉल बंद कर दिए हैं.

शर्मा ने बताया कि ओडिशा सरकार ने इस बीमारी से लड़ने के लिए 200 करोड़ रुपये के पैकेज भी बना दिया है. उन्होंने कहा, यहां तक राज्यपाल एवं राष्ट्रपति ने भी इस बीमारी के डर से अपने कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं.

शर्मा ने एक सवाल के जवाब में बताया, जो भी विधायक जयपुर से भोपाल आये हैं और जो विधायक हरियाणा एवं बेंगलुरू से यहां आएंगे, उन सभी की कोरोना वायरस के लिए जांच की जाएगी.

जब उनसे पूछा गया कि क्या कैबिनेट में सोमवार को ही विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान करने का फैसला लिया गया तो इस पर शर्मा ने बताया, यह मंत्रिमंडल का काम नहीं है. यह विधानसभा अध्यक्ष पर निर्भर है कि कब विश्वासमत पर मतदान करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >