Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार का डिप्टी सीएम बनना तय, शनिवार को ले सकती हैं शपथ!

Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री बन सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को उनके शपथ लेने की संभावना है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि 31 जनवरी को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बन सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि वो कल यानी शनिवार को शपथ ग्रहण कर सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र का उप-मुख्यमंत्री बनने का पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. इससे इतर महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को कहा कि कल (31 जनवरी) को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

एनसीपी नेताओं ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात

शुक्रवार को एनसीपी नेताओं ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. मुलाकात में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने कहा “आज हमने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, हम कल भी उनसे मिले थे. हो सकता है कि कल शपथ से लेकर सारी चीजों का फैसला कर लिया जाए.” मंत्री छगन भुजबल ने यह भी कहा कि “हमने सीएम फडणवीस से पूछा कि क्या शपथ ग्रहण समारोह से लेकर बाकी सभी कार्यक्रम कल ही हो सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं है.”

सुनेत्रा के NCP विधायक दल की नेता बनने को लेकर कोई विरोध नहीं- पटेल

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के एनसीपी विधायक दल की नयी नेता बनने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस महत्वपूर्ण पद को भरने से पहले परिवार की सहमति ली जायेगी. पटेल ने कहा कि प्राथमिकता उपमुख्यमंत्री और एनसीपी विधायक दल के नेता के रिक्त पदों को भरना है, जो अजित पवार के निधन के समय उनके पास थे. पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एनसीपी विधायक दल के नेता के रूप में अजित पवार के स्थान पर सुनेत्रा पवार के नाम का विरोध करने का कोई सवाल ही नहीं उठता. राज्य सरकार में एनसीपी कोटे से मंत्री नरहरि जिरवाल ने भी गुरुवार को सार्वजनिक रूप से इच्छा जताई थी कि सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >