पीएम मोदी ने शरद पवार से की बात, अजित पवार के निधन पर जताया शोक

Ajit Pawar Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर NCP-SCP प्रमुख शरद पवार से बात की और शोक व्यक्त किया.

अजित पवार की मौत के बाद पीएम मोदी ने शरद पवार से बात की, फोटो पीटीआई

Ajit Pawar Plane Crash: इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमान दुर्घटना में अजित पवार के निधन की खबर पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट डाला था. अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर दुख जताते हुए एक्स पर सुबह एक पोस्ट डाला था. जिसमें उन्होंने लिखा- अजित पवार जननेता थे और उनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था. महाराष्ट्र की जनता की सेवा में वह हमेशा समर्पित रहे और एक परिश्रमी नेता के रूप में उनका व्यापक सम्मान था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ तथा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के प्रति उनका समर्पण भी उल्लेखनीय था. उनकी असामयिक मृत्यु से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. उनके परिवार और उनके असंख्य समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति. प्रधानमंत्री ने मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अजित पवार के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की.

सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर अजित पवार का विमान हुआ क्रैश

अजित पवार के विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी. सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर विमान रडार की पहुंच से गायब हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. विमान में पवार समेत पांच लोग सवार थे. हादसे में सभी की मौत हो गई. अजित दादा पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे.

ये भी पढ़ें: ‘दादा’ के बाद NCP का नेता कौन? किस ओर जाएंगे अजित पवार गुट के नेता? महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा सवाल

अजित पवार का आखिरी पोस्ट, हादसे से ठीक पहले लिखा था भावुक मैसेज

अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

Ajit Pawar Net Worth: करोड़ों के मालिक थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, जानिए अजित पवार का बिजनेस पोर्टफोलियो और उनकी कुल संपत्ति

Ajit Pawar : सेल्फमेड नेता अजित पवार, जो पिता की असमय मौत के बाद टूटे नहीं; मजबूती से उभरे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >