अजित पवार के असामयिक निधन से दुखी राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने लिखा भावुक पोस्ट, देखें दिग्गज नेताओं ने क्या कहा?

Ajit Pawar Death: पुणे में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और 4 अन्य लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब विमान बारामती इलाके में उतर रहा था. पवार के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दुख जताया.

Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं.

अजीत पवार का जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- श्री अजीत पवार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.

अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति : राष्ट्रपति

अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पोस्ट में लिखा- महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

ये भी पढ़ें: अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा 

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा- अजीत पवार को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा- आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजीत पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है. अजीत पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे. उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है. मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति शांति.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे बोले- यह महाराष्ट्र के लिए एक दुखद दिन

अपने साथी अजीत पवार के निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, यह महाराष्ट्र के लिए एक दुखद दिन है. यह हमारे और पूरे महाराष्ट्र के लिए एक दर्दनाक घटना है. अजीत दादा अपनी बात के पक्के थे. जब मैं सीएम था और वह डिप्टी सीएम थे, तो हमने एक टीम के तौर पर काम किया था. टीम के तौर पर हमने लाडली बहन योजना शुरू की थी, और अजीत दादा ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी.

मल्लिकार्जुन खरगे – अजीत पवार के दुखद निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, विमान दुर्घटना में श्री अजीत पवार के दुखद निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद है. यह एक ऐसे नेता का असामयिक निधन है जिनका राजनीतिक करियर लंबा और उज्ज्वल होने वाला था. इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार जिस अपार दुख से गुजर रहा होगा, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. मैं पूरे पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. महाराष्ट्र के लोगों की विभिन्न संवैधानिक पदों पर सेवा करने वाले श्री अजीत पवार को एक अनुभवी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समझदारी से निभाया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

अजित पवार के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भावुक पोस्ट में लिखा- महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं. समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >