Ajit Pawar: हादसे में बाल-बाल बचे अजित पवार, चौथी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट

अजित पवार ने बताया कि पुणे के एक अस्पताल में शनिवार को वह एक डॉक्टर तथा दो अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में सवार थे, उसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट नीचे भूतल पर आ गिरी. पवार ने बारामती में एक कार्यक्रम में बताया कि वह एक अस्पताल भवन का उद्घाटन करने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार हादसे में बाल-बाल बच गये. दरअसल पवार जिस लिफ्ट में सवार थे, वह अचानक चौथी मंजिल से नीचे गिर गयी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है.

अस्पताल भवन का उद्घाटन करने गए थे अजित पवार

अजित पवार ने बताया कि पुणे के एक अस्पताल में शनिवार को वह एक डॉक्टर तथा दो अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में सवार थे, उसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट नीचे भूतल पर आ गिरी. पवार ने बारामती में एक कार्यक्रम में बताया कि वह एक अस्पताल भवन का उद्घाटन करने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ.

ऐसे हुआ हादसा

राकांपा नेता ने बताया, ‘‘मैं दो सुरक्षाकर्मियों और एक डॉक्टर के साथ तीसरी मंजिल पर स्ट्रेचर लिफ्ट में सवार हुआ, हमें चौथी मंजिल पर जाना था. लेकिन लिफ्ट नहीं चली और फिर अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई. लिफ्ट अचानक नीचे गिरते हुए सीधे भूतल पर रूकी. सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए पवार ने बताया कि वे लोग लिफ्ट का दरवाजा खोलने में सफल रहे और सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की. हालांकि डॉक्टर को कुछ हल्की चोटें आयी हैं. पवार ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में अभी तक अपनी पत्नी को भी नहीं बताया है.

Also Read: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर अजित पवार ने कहा, ‘फर्जी ट्विटर हैंडल’ का पता लगाए केंद्र
Also Read: पत्नी के खिलाफ शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई तो पति ने फोन करके शरद पवार को बम से उड़ाने की दे दी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >