Air India Urination Case: सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा

कोर्ट ने शंकर मिश्रा को पुलिस हिरासत में भेजने से इनकार कर दिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वकील ने बताया, दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की उड़ान में सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा की तीन दिन की हिरासत का अनुरोध किया था.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एयर इंडिया की उड़ान के दौरान सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया. शंकर मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने 26 नवंबर 2022 को सह-यात्री पर पेशाब कर दिया था. इस मामले में भारी बवाल हुआ था.

पुलिस ने तीन दिन की मांगी थी हिरासत

कोर्ट ने शंकर मिश्रा को पुलिस हिरासत में भेजने से इनकार कर दिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वकील ने बताया, दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की उड़ान में सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा की तीन दिन की हिरासत का अनुरोध किया था.

पुलिस ने कोर्ट से क्या कहा

पुलिस ने अदालत को बताया कि शंकर मिश्रा से पूछताछ इसलिए जरूरी है, ताकि चालक दल के सदस्य, कैप्टन उसकी पहचान कर सकें. इस पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता के वकील से कहा, पुलिस हिरासत का आधार क्या है? सिर्फ इसलिए कि जनता का दबाव है, ऐसा मत करें. कानून का पालन करें.

Also Read: Air India: सहयात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेंगलुरु में छिपा हुआ था शंकर मिश्रा

शंकर मिश्रा को कोर्ट ने लगायी फटकार

पटियाला कोर्ट ने आरोपी शंकर मिश्रा को कड़ी फटकार लगायी. कोर्ट ने कहा, शंकार मिश्रा के मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया और वह बेंगलुरु में स्थित था. यहां तक कि उनके कार्यस्थल पर भी उनका पता नहीं चल सका. पूरी सामग्री बताती है कि वह जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हो रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >