Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग का आरोप, WSJ और रॉयटर्स को कानूनी नोटिस

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच जारी है. हालांकि हादसे पर प्राथमिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है, लेकिन विस्तृत रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षा है. इधर फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने एयर इंडिया विमान हादसे पर गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए द वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स को कानूनी नोटिस जारी किया है. नोटिस के माध्यम से फेडरेशन ने 12 जून को हुई एआई-171 दुर्घटना पर माफी की मांग की है.

Air India Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान हादसे को लेकर गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने बड़ी कार्रवाई की है. फेडरेशन के अध्यक्ष सीएस रंधावा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एफआईपी ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और डब्ल्यूएसजे और रॉयटर्स को उनकी रिपोर्ट के लिए नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है.

नोटिस में क्या है?

रॉयटर्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल को भेजे गए एक ईमेल में , एफआईपी ने कहा, “हमारे ध्यान में आया है कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के कुछ वर्ग बार-बार चुनिंदा और असत्यापित रिपोर्टिंग के माध्यम से निष्कर्ष निकालने का प्रयास कर रहे हैं. इस तरह की कार्रवाई गैर-जिम्मेदाराना है, खासकर जब जांच जारी है.” उन्होंने कहा, “हालांकि इस स्तर की दुर्घटना ने जनता का ध्यान आकर्षित किया है और लोगों को झटका लगा है, लेकिन यह समझना होगा कि यह समय भारतीय विमानन उद्योग की सुरक्षा के प्रति जनता में चिंता या आक्रोश पैदा करने का नहीं है, विशेष रूप से निराधार तथ्यों के आधार पर.”

रॉयटर्स ने पायलट बिरादरी का मनोबल गिराया है : एफआईपी

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ( एएआईबी ) द्वारा चल रही जांच का उल्लेख करते हुए, ईमेल में कहा गया है, “आधिकारिक पुष्टि और अंतिम रिपोर्ट के अभाव में, दुर्घटना के कारण पर अटकलें लगाने वाली या किसी व्यक्ति, विशेष रूप से मृत पायलटों को दोषी ठहराने वाली किसी भी सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें.” एफआईपी ने आगे लिखा, “इस तरह की अटकलें लगाने वाली सामग्री का प्रकाशन बेहद गैर-जिम्मेदाराना है और इससे मृतक पायलटों की प्रतिष्ठा को गंभीर और अपूरणीय क्षति हुई है, जो अपना बचाव करने में असमर्थ हैं. ऐसा करके, रॉयटर्स ने पायलट बिरादरी का मनोबल गिराया है, जो भारी दबाव और सार्वजनिक जिम्मेदारी के तहत काम करती है.”

17 जुलाई, 2025 के लेख की तुरंत समीक्षा और संशोधन करने की मांग की गई

कानूनी नोटिस में विशेष रूप से रॉयटर्स से कहा गया है कि वह आधिकारिक पुष्टि और अंतिम रिपोर्ट के अभाव में दुर्घटना के कारण पर अटकलें लगाने वाली या किसी व्यक्ति, विशेष रूप से मृत पायलटों को दोषी ठहराने वाली किसी भी सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने से रोके; 17 जुलाई, 2025 के लेख की तुरंत समीक्षा और संशोधन करें, जिसमें उचित अस्वीकरण शामिल हो और ऐसी किसी भी सामग्री को हटा दें जिसे दोषी ठहराने के रूप में समझा जा सकता है.

अहमदाबाद विमान हादसे में 260 लोगों की गई जान

12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिसमें सवार 241 यात्रियों की दुखद मौत हो गई थी. जबकि हादसे में कुल 260 लोगों की जान चली गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >