Air India Flight Fire: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Air India Flight Fire: बेंगलुरु से कोच्चि जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के इंजन में आग लगने की खबर से यात्री सहम गये. जानें क्या हुआ इसके बाद

Air India Flight Fire: बेंगलुरु से कोच्चि जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने के बाद बेंगलुरु में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के प्रवक्ता की ओर से इसकी जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. ऐसा इसलिए क्योंकि विमान के एक इंजन में आग लगने की सूचना मिली थी. विमान को 23:12 बजे बीएलआर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करवाने की जरूरत पड़ी.

आगे प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग के बाद आग को तुरंत बुझा दिया गया. सभी 179 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को विमान से सफलतापूर्वक निकालने का काम किया गया. खबरों की मानें तो आग की जानकारी जैसे ही यात्रियों को मिली वे सहम गए. सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार, विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही आग का पता चला. चालक दल के सदस्यों ने हवाई यातायात नियंत्रक को सतर्क कर दिया. उसके बाद पूर्ण पैमाने पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से क्या कहा गया

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, जैसे ही उड़ान भरने के बाद दाहिने इंजन से आग की लपटें नजर आईं, बेंगलुरु-कोच्चि उड़ान ने वापस लौटने का फैसला किया. एहतियातन बेंगलुरु में इस विमान की लैंडिंग करवाई गई. ग्राउंड सर्विस में लगे लोगों ने भी आग की लपटों की सूचना दी, जिसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से निकाला गया. इस पूरे घटनाक्रम में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि जो हुआ उसका हमें खेद हैं. हम यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. आग लगने की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है.

Read Also : धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें, काम पर आए क्रू मेंबर्स

Bengaluru: a bengaluru-kochi air india express flight makes an emergency landing at bengaluru airport after its right engine caught fire soon after take-off, in the early sunday morning

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >