AIR India का केबिन क्रू गिरफ्तार, यूनिफॉर्म में छिपाकर ले जा रहा था 1.4 KG सोना

बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान के चालक दल के सदस्य के पास से बुधवार को सोना बरामद हुआ था, जिसके बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

सीमा शुल्क विभाग ने कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 1.4 किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी करने के आरोप में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के चालक दल के सदस्य को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी.

पूछताछ के बाद एयर इंडिया के चालक दल को किया गया गिरफ्तार

बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान के चालक दल के सदस्य के पास से बुधवार को सोना बरामद हुआ था, जिसके बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय ने बताया, वायनाड के मूल निवासी एयर इंडिया के केबिन क्रू शफी को कोच्चि हवाई अड्डे पर 1,487 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. केबिन क्रू बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सर्विस का था. आगे की पूछताछ चल रही है.

गिरफ्तार कर्मचारी को एयर इंडिया ने किया निलंबित

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि गिरफ्तार कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. विमानन कंपनी ने कहा कि इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. जांच अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे बर्खास्त भी किया जा सकता है.

Also Read: Job news Air India Recruitment 2023 एयर इंडिया में 900 पायलट और 4200 केबिन क्रू को मिलेगी नौकरी…

हाथ में लपेटकर ले जा रहा था सोना

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया का केबिन क्रू सोने को हाथों में लपेटकर ले जा रहा था. आरोपी ने शर्ट के बाजू से उसे ढंक लिया था और ग्रीन चैनल से गुजरने की योजना में था. हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >