Weather Forecast LIVE Updates Today : झारखंड के इस इलाके में अगले कुछ घंटों में होगी बारिश, दिल्ली-बिहार-यूपी के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत अन्य राज्यों में अच्छी वर्षा का अनुमान लगाया है. जबकि, गुजरात (Weather Forecast Gujarat) और दक्षिणी राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में मानसून काफी उग्र नजर आ रहा है. जिससे कई शहरों के जलमग्न की आशंका है. ऐसे में आइये जानते हैं दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharasthra) समेत अन्य राज्यों का हाल…

Live Updates
7:37 PM. 23 Aug 20 2:07 PM. 23 Aug

राजस्थान के इस इलाकों में होगी बारिश

राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी जिले के आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है.

7:37 PM. 23 Aug 20 2:07 PM. 23 Aug

हजारीबाग जिले में होगी बारिश

झारखंड के हजारीबाग जिले में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

7:37 PM. 23 Aug 20 2:07 PM. 23 Aug

मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में कम दबाव और अति कम दबाव का क्षेत्र बना

मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में कम दबाव और अति कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके राजस्थान की ओर जाने की संभावना है. नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में भारी बारिश और बाकि पूरे एमपी में बादल, तेज़ हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी. अजय शुक्ला वरिष्ठ वैज्ञानिक IMD (भोपाल) ने यह जानकारी दी.

6:03 PM. 23 Aug 20 12:33 PM. 23 Aug

रांची, लोहरदगा और धनबाद में थोड़ी देर में होगी वर्षा

मौसम विभाग ने झारखंड के रांची, लोहरदगा और धनबाद जिला के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है. विभाग के अनुसार अगले दो-तीन घंटों में हल्के-दर्जे का मेघ-गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है.

6:03 PM. 23 Aug 20 12:33 PM. 23 Aug

झारखंड के तीन जिलों में कुछ देर में होगी बारिश

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, देवघर और पाकुड़ जिले में अब से दो-तीन घंटों के भीतर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हल्के दर्जे का मेघ-गर्जन तथा वज्रपात भी हो सकती है.

6:03 PM. 23 Aug 20 12:33 PM. 23 Aug

देश में अगले 24 घंटे का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र ने अपने ताजा बुलेटिन में अलर्ट जारी कर रविवार सुबह तक मुसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी कर राज्य के खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत अन्य राज्यों में अच्छी वर्षा का अनुमान लगाया है. जबकि, गुजरात (Weather Forecast Gujarat) और दक्षिणी राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में मानसून काफी उग्र नजर आ रहा है. जिससे कई शहरों के जलमग्न की आशंका है. ऐसे में आइये जानते हैं दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharasthra) समेत अन्य राज्यों का हाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >